ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

दिल्ली एनकाउंटर: काला जठेड़ी गैंग का बदमाश विकास गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल

 नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने सोमवार देर रात एक एनकाउंटर के दौरान कुख्यात अपराधी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी विकास के रूप में हुई है, जो काला जठेड़ी गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के अनुसार, विकास पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह दिल्ली के रोहिणी जिले में हुई एक हत्या और लूटकांड में भी वांछित था।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मंगेशपुर ड्रेन के पास घेराबंदी की। खुद को फंसा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हवलदार संदीप के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास घायल हो गया।

घायल बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed