ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, देवप्रयाग- पौड़ी रोड पर खाई में गिरी कार; 5 की दर्दनाक मौत

अपडेट की गई खबर : 

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में देवप्रयाग -पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के पास कार हादसे में मृतक रायपुर जीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार के निवासी थे, जिनकी पहचान अफजल, अन्ना मियां ,अब्बू और शादाब के रूप में हुई है एक मृतक की पहचान होना बाकी है ,घायल व्यक्ति अरमान का श्रीनगर में उपचार किया जा रहा है।

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया,देवप्रयाग पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास हरिद्वार से पौड़ी जा रही कार गहरी खाई में गिर गई,प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि एक बच्चा घायल बताया जा रहा है,मृतकों की पहचान होना बाकी है। 

उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुंडाधार के समीप हरिद्वार से पौड़ी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

पढ़ें यह खबर : अल्मोड़ा के लाल रवि ने किया कमाल, हवा में उड़ने वाली कार 'Hapida Skynex' का किया सफल परीक्षण

जानकारी के अनुसार कार में करीब छह से सात लोग सवार थे। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी शुरुआती राहत कार्य में सहयोग किया। 

पढ़ें यह खबर : National Handloom Day : पीएम मोदी ने दिया स्वदेशी का सन्देश, Gen-Z से की ख़ास अपील

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक टीम ने खाई से पांच शव बरामद किए हैं। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पढ़ें यह खबर : बुरे फंसे कॉमेडियन राजपाल, लोन ना चुकाने पर बैंक ने घर नीलामी का चिपका दिया नोटिस

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने और राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You