ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत ने खड़े किए कई सवाल, दकियानूसी सोच के आगे हार गई बच्चों की फेवरेट मैम

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा आज श्रीनगर गढ़वाल की सृष्टि कंडारी की मौत के बाद बेमतलब सा लगता है, एक होनहार शिक्षिका जिसने मेहनत से मुकाम हासिल किया, शादी के महज 8 महीने बाद ही दुनिया को अलविदा कह गई, ससुर की मौत पर उसे मनहूस तक कहा गया आखिर समाज में आज भी ऐसे लोग हैं यकीन करना मुश्किल है।

मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के बढियारगढ़ क्षेत्र के मल्ली रिगोली और हाल निवास श्रीकोट  (श्रीनगर गढ़वाल ) की शिक्षिका सृष्टि कंडारी की शादी नवम्बर 2025 में देहरादून के हर्रावाला निवासी सौरव खत्री के साथ हुई थी, सौरव सचिवालय में कार्यरत है, प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरव के पिता की मौत सृष्टि और सौरव की शादी के तीन महीने बाद हो गई थी जिसका दोष सृष्टि के सर पर मढ़ा गया और 'मनहूस ' जैसे दकियानूसी शब्दों से उसे बार-बार प्रताड़ित किया गया।

पढ़ें यह खबर : बद्रीनाथ : श्री नारायण का मुकुट चोरी करने वाला साधु गिरफ़्तार, भजन कीर्तन के लिए आश्रम में रुका था साधु

इन्हीं सब बातों को सृष्टि ने करीब 8 महीने तक सहा और अंत में एक वीडियो के जरिए अपना दर्द जाहिर करते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया, सृष्टि कंडारी के आखिरी शब्द थे ' माँ अब बहुत हो गया अब नहीं सहा जा रहा, सौरव एक अच्छा पति नहीं बन पाया सॉरी मम्मी, सॉरी रूचि ' 

सोचिए दिल में कितना दर्द लेकर वो स्कूल में बच्चों को पढ़ाती होगी ,बच्चों की वो फेवरेट मैम थी, सृष्टि की मां सीमा कंडारी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज और अन्य बातों को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. उन्हें ‘मनहूस’ कहकर अपमानित किया जाता था. यहां तक कि परिवार में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए उन्हें ही जिम्मेदार बताया जाता था.

पढ़ें यह खबर : Kanwar Yatra 2026 - दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों और पैदल कांवड़ियों पर रोक, जानें उत्तराखंड का रूट प्लान

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 और 29 जुलाई को सृष्टि से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को बेटी के ससुराल भेजा. वहां से उन्हें पता चला कि सृष्टि की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

इसके बाद जब परिवार देहरादून पहुंचा, तो उन्हें पता चला कि सृष्टि की मौत हो चुकी है. मां का यह भी आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी की मौत की सूचना तक नहीं दी. जब उन्होंने इसका कारण पूछा, तो जवाब मिला कि वे इतने व्यस्त थे कि उन्हें फोन नहीं कर पाए. पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब आत्महत्या का मामला था, तो उन्हें फौरन सूचना क्यों नहीं दी गई.

पढ़ें यह खबर :  प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ अब यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल, भारत के सभी 45 स्थलों की पूरी लिस्ट जानिए

सीमा कंडारी ने बताया कि तीन दिन पहले ही सृष्टि के ससुर की हार्ट अटैक से मौत हुई थी. उनका आरोप है कि इसके बाद किसी ‘पंडित की सलाह पर ससुराल वालों ने यह मान लिया कि सृष्टि के घर आने के बाद से ही ऐसे हादसे हो रहे’ हैं. तभी से सृष्टि को लगातार ‘मनहूस’ कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था.

सीमा के मुताबिक इस सबकी वजह से ही उनकी बेटी का मानसिक दबाव और बढ़ गया. परिवार की शिकायत पर डोईवाला पुलिस ने मृतका के पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है. देहरादून CO वंदना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक और अन्य सबूतों के आधार कार्रवाई की जाएगी.

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने सीएम धामी से मुलाकात कर इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। 

Watch Video

You Might Also Like