ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

CJP Protest के बीच महाराष्ट्र TET पेपर लीक में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी वीरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार

महाराष्ट्र TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा )  पेपर लीक में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, कई दिनों से गिरफ़्तारी से बच रहा पेपर लीक का मुख्य आरोपी वीरेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार हुआ है। 

देशभर में NEET पेपर लीक का मुद्दा गरमाया हुआ है और अब इसी बीच महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) को TET पेपर लीक में बड़ी सफलता हाथ लगने से थोड़ी राहत मिली है.

भिवंडी पुलिस की इस कार्रवाई से जांच में तेजी आने और कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।महीनों से फरार चल रहे बिजेंद्र गुप्ता को पुलिस ने बिहार में कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद धर दबोचा। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है।

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड वन्यजीव बोर्ड बैठक में वन्यजीव संघर्ष, टाइगर रिजर्व समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

यह गिरफ्तारी भिवंडी और ठाणे पुलिस के एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह हुई है।पुलिस टीम आरोपी को हवाई मार्ग सेपुणे एयरपोर्टलेकर आई है, जहां से उसे आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए भिवंडी ले जाया जा रहा है।

पढ़ें यह खबर : कैबिनेट में पेपर लीक संसोधन बिल को मिली मंजूरी, अगले हफ्ते तक लोकसभा में बिल पेश करने की तैयारी

बिजेंद्र गुप्ता एक आदतन अपराधी है, जिसका नाम उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के कई अन्य सरकारी परीक्षा पेपर लीक मामलों में भी शामिल रहा है।विशेष जांच दल (SIT) ने इस मामले में बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी, सुमन गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जो इस रैकेट के पैसों का प्रबंधन कर रही थी।

जांच के अनुसार, गुप्ता ने आगरा की एक प्रिंटिंग प्रेस के दो कर्मचारियों को जमीन के प्लॉट और मामूली पैसों का लालच देकर TET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करवाए थे।इस बड़े पेपर लीक का खुलासा 28 जून को परीक्षा से ठीक पहले हुआ था, जिसके बाद 6 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने परीक्षा स्थगित कर दी थी। 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You