सहारनपुर: पशुपालन विभाग में दवा आपूर्ति पर 40% कमीशन की डिमांड, जांच की उठी मांग
सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का दावा करती रही है, इसी बीच सहारनपुर के पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) से भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (Chief Veterinary Officer) एम.पी. सिंह गौर द्वारा पशुओं को दी जाने वाली दवाइयों की सप्लाई के एवज में 40 प्रतिशत कमीशन की मांग करते है।
यह सरकारी खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
मामले को लेकर यह मांग भी उठ रही है कि आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, साथ ही संबंधित अधिकारी की चल एवं अचल संपत्तियों की भी जांच की जाए।
नेशन वन जनहित से जुड़े ऐसे मामलों को प्रमुखता से उठाता रहेगा और तथ्यों के आधार पर संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली को जनता के सामने लाने का प्रयास करता रहेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट
नेशन वन



















