देहरादून वाइन शॉप गोलीकांड के बिजनौर से जुड़े तार,3 आरोपी गिरफ़्तार एक अभी भी फरार।
Dehradun : 3 जुलाई की रात लगभग 9 से 9:30 के बीच देहरादून के रायपुर क्षेत्र रिंग रोड छः नंबर पुलिया स्थित शराब की दुकान पर दो पक्षों में विवाद के बाद गोलीबारी हो गई ,जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए और आरोपी फरार हो गए थे अब देहरादून पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अभी एक आरोपी की धर-पकड़ होना बाकी है।कयास लगाए जा रहे थे कि ये कोई गैंगवार हो सकती है लेकिन मामला आपसी रंजिश का निकला।
क्या था मामला :
रायपुर में तीन जुलाई की रात करीब 09:00 बजे दिवाकर खंडूड़ी अपने दोस्त दोस्त नवीन राणा और रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के ठेके के बाहर खडे थे। इसी दौरान तीन से चार अज्ञात लोग दौडते हुए आए और पिस्टल से दो फायर किए। इस फायरिंग में एक गोली उनके साथी नवीन राणा के कंधे पर लगी। साथ ही दूसरी गोली पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा के पैर पर लगी। तुरंत ही दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला। साथ ही पीड़ित व्यक्तियों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूूछताछ कर आरोपियों के खिलाफ जानकारी जुटाई गई।
पूछताछ में बिजनौर निवासी अक्षय प्रधान व उसके साथियों की संलिप्ता प्रकाश में आई। जिनकी घायल व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा से पहले से रजिंश चल रही थी। जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गैर प्रान्त व अन्य सम्भाविंत स्थानों पर रवाना किया गया।
पढ़ें यह खबर: आगरा हत्याकांड: पति को खीर में नींद की गोलियां देकर मार डाला, बाथरूम में दफनाया शव; पत्नी का सनसनीखेज खुलासा
पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपी अरुण कुमार, सन्नी कुमार और आदर्श सिंह को थानो रोड से गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
पूछताछ में पुलिस टीम को पता चला कि घटना का मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान है। जो कीरतपुर बिजनौर का रहने वाला है। कुछ समय पहले उसका बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान घायल कमेन्द्र शर्मा व उसके साथियों से विवाद हो गया था। तथा तब से ही उनके बीच रजिंश चली आ रही थी।
आरोपी द्वारा लगातार घायल कमेन्द्र शर्मा के दोस्त अक्षय, जो गुडगांव में रहता है, को लगातार फोन कर गाली-गलौच व धमकी दी जा रही थी। इसी बात को लेकर कमेन्द्र शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ अक्षय प्रधान व उसके साथियों कोे सबक सिखाने के लिए 6 नंबर पुलिया के पास पहुंचा। जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हुई।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.













