ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

बद्रीनाथ : श्री नारायण का मुकुट चोरी करने वाला साधु गिरफ़्तार, भजन कीर्तन के लिए आश्रम में रुका था साधु

बद्रीनाथ : बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम में भगवान नारायण के स्वर्ण मणि जड़ित मुकुट की चोरी का मामला सामने आया था अब इस मामले का चमोली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण में पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया करीब पांच लाख रुपये मूल्य का स्वर्ण मुकुट, नकदी और घटना में प्रयुक्त बैग बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आश्रम में भजन-कीर्तन के लिए शरण लेने वाले साधु राघवदास ने 24 जुलाई 2026 की रात मंदिर से भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी चोरी कर ली थी। घटना सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आश्रम से दर्ज कराई गई थी चोरी की शिकायत :

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम, ब्रह्मकपाल के ब्रह्मचारी भगवत दास ने बदरीनाथ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आश्रम में ठहरे साधु राघवदास ने 24 जुलाई की रात मंदिर से भगवान नारायण का लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का स्वर्ण मणि जड़ित मुकुट चोरी कर लिया। आरोप यह भी था कि आश्रम में रखी नकदी भी गायब हुई है। शिकायत के आधार पर बदरीनाथ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पढ़ें यह खबर : Kanwar Yatra 2026 - दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों और पैदल कांवड़ियों पर रोक, जानें उत्तराखंड का रूट प्लान

चोरी की वारदात की गंभीरता को देखते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस अधीक्षक (एसपी) चमोली के निर्देशन में कई दिनों तक गहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। साथ ही क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई।


लगातार तलाश के बाद 29 जुलाई 2026 को पुलिस ने बद्रीश गंगा वाटिका गेट (हनुमानचट्टी रोड) के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघवराम पाठक उर्फ राघवदास (57 वर्ष) पुत्र श्यामता प्रसाद पाठक, निवासी ग्राम मुनीमपुर, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पढ़ें यह खबर : प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ अब यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल, भारत के सभी 45 स्थलों की पूरी लिस्ट जानिए

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने वारदात को अकेले अंजाम दिया या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Watch Video

You Might Also Like