ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

उत्तराखंड: सबसे बड़े टैक्सपेयर ऋषभ पंत को नहीं मिली जमीन, ट्वीट से CM धामी की बढ़ी मुश्किल

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के ट्वीट से उत्तराखंड सरकार में हलचल मच गई, हाल ही में ऋषभ का नाम उत्तराखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्सपेयर के रूप में सामने आया था,लेकिन अब ऋषभ को पिछले 3 सालों से घर बनाने के लिए जमीन खरीदने में परेशानी हो रही है। 

ऋषभ ने देर रात ट्ववीट किया और इसमें सीएम धामी को टैग किया जिसमें उन्होंने जिक्र किया कि वो उत्तराखंड के निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं और अब उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें घर बनाने के लिए जमीन नहीं मिल पाई है

पढ़ें यह खबर : बुरे फंसे कॉमेडियन राजपाल, लोन ना चुकाने पर बैंक ने घर नीलामी का चिपका दिया नोटिस
 

पंत ने  ट्वीट में लिखा : हैलो पुष्कर धामी सर। आप कैसे हैं? मैं लंबे समय से उत्तराखंड का लोकल शख्स हूं। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहता हूं और मुझे इसके लिए अच्छी और बड़ी जमीन नहीं मिल रही जहां मैं रह सकूं। मैं अपने उत्तराखंड से बेहद प्यार करता हूं। मेरी आपसे अपील है कि मुझे जमीन दिलवाने में मदद करें क्योंकि आज के समय में जमीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया था। वहीं मुझे कुछ और जमीन भी मिलनी थी जो नहीं मिली हैं। मुझे ये जमीन उत्तराखंड को प्रमोट करने के लिए मिलनी थीं। मैं अपने पहाड़ी लोगों के साथ शिफ्ट होना चाहता हूं। कृपया इस मामले को देखें। तीन साल हो गए हैं और मुझे जमीन नहीं मिली है।"

उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, "अपने राज्य से देश का उच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए गिफ्ट मिलना अच्छा होगा, लेकिन अगर आप चाहें तो मैं सरकार से जमीन खरीद भी सकता हूं। कम से कम मेरा अपने राज्य में घर तो होगा।"

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड के युवाओं, ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए खुशखबरी ! धामी कैबिनेट बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय
 

सीएम धामी ने दिया आश्वासन : 

इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने पंत को आश्वासन दिया है कि मामले में संबंधित लोगों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने पंत को एक्स पर जवाब देते हुए लिखा, "प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।"

पढ़ें यह खबर :  अल्मोड़ा के लाल रवि ने किया कमाल, हवा में उड़ने वाली कार 'Hapida Skynex' का किया सफल परीक्षण
 

उत्तराखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्सदाता हैं ऋषभ : हाल ही में आयकर विभाग ने ऋषभ पंत उत्तराखंड का सबसे बड़ा individual Taxpayer  घोषित किया है,क्रिकेटर ने 23.84 करोड़ का टैक्स दिया है। 

 

Watch Video

You Might Also Like