Rishikesh - कलयुगी बेटे ने माँ पर झोंक दी फायर,नशे की लत बनी वारदात की वजह
उत्तराखंड : विश्व प्रसिद्ध योग नगरी ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी माँ के ऊपर 12 बोर के तमंचे से फायर झोंक दी,हमले के बाद आरोपी माँ को AIMS अस्पताल भी ले गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विस्थापित कॉलोनी के गली नंबर 3 में सोमवार रात लगभग 9 से 9:30 बजे नशा करने से रोकने पर एक युवक ने अपनी माँ की ऊपर गोली चला दी,सिर पर गोली लगने से माँ जख्मी होकर खून से लतपथ हो गई,हैरान कर देने वाली बात ये है कि आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर भागा नहीं बल्कि खुद माँ को AIMS अस्पताल भी लेकर गया,घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है,पुलिस ने अस्पताल से ही आरोपी युवक सुमित गौड़ को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें यह खबर: नैनीताल के लक्जरी रिसोर्ट में पार्टी के नाम पर जिस्मफरोसी का धंधा,पुलिस ने छापा मार 52 को किया गिरफ्तार।
स्थानीय निवासियों ने 63 वर्षीय उषा देवी को घायल अवस्था में सुमित गौड़ अस्पताल ले जाते देखा था,आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक राठी ने मीडिया को बताया कि आरोपी युवक अविवाहित था और दोनों माँ बेटे घर पर अकेले ही रहते थे,सुमित होटल में नौकरी करता था जो 2,3 महीनों से बेरोजगार था,युवक के बारे में जानकारी मिली कि वो नशे का भी आदी था और पड़ोसियों ने बताया कि वो अक्सर घर में लड़ाई झगड़ा करता था।
पढ़ें यह खबर: देहरादून वाइन शॉप गोलीकांड के बिजनौर से जुड़े तार,3 आरोपी गिरफ़्तार एक अभी भी फरार।
तमंचा बरामद कर आरोपी से पूछताछ जारी है वहीं जानकारी ये भी सामने आई है कि आरोपी सुमित का एक बड़ा भाई भी है जो अपने परिवार के साथ अलग रहता है,उसने घटना को अंजाम क्यों दिया इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।



















