भारत में 2028 तक एयर टैक्सी की होगी शुरुआत, एविएशन मंत्री ने EVOTL डिजाइन को दी मंजूरी
भारत अब तकनीक की दुनिया में बड़ा कदम रखने जा रहा है. बीते दिनों से उत्तराखंड के रवि टम्टा हवा में उड़ने वाली कार के प्रोटोटाइप के सफल परीक्षण के बाद सुर्ख़ियों में हैं तो अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी 2028 तक एयर टैक्सी की शुरुआत होने की घोषणा कर दी।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत में एयर टैक्सी जरूर उड़ेंगी. उन्होंने Sarla Aviation को देश का तीसरा eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग) डिजाइन आर्गेनाईजेशन अप्रूवल सौंप दिया है. eVTOL यानी ऐसे इलेक्ट्रिक विमान जो हेलीकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उड़ान भर सकते हैं. उतर सकते हैं.
पढ़ें यह खबर : अल्मोड़ा के लाल रवि ने किया कमाल, हवा में उड़ने वाली कार 'Hapida Skynex' का किया सफल परीक्षण
2028 तक शुरू हो सकती है एयर टैक्सी की सुविधा :
राम मोहन नायडू के अनुसार अगले 2 साल में भारत में eVTOL का संचालन शुरू होने की उम्मीद है. यानि कि 2028 तक भारत में एयर ट्रैक्सी की सुविधा का शुभारंभ हो सकता है. भारत सिर्फ इन एयर टैक्सियों का इस्तेमाल नहीं करेगा, बल्कि उन्नत एयर मोबिलिटी तकनीक को डिजाइन और बनाने वाला देश भी बनेगा.
इन तकनीकों को भारत से दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचाने का लक्ष्य है. यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है. राम मोहन नायडू ने इसे eVTOL और एयर टैक्सी के क्षेत्र में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड: सबसे बड़े टैक्सपेयर ऋषभ पंत को नहीं मिली जमीन, ट्वीट से CM धामी की बढ़ी मुश्किल
आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम :
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- क्या भारत में एयर टैक्सी उड़ेंगी? आज सरला एविऐशन को देश का तीसरा eVTOL डिजाइन ऑर्गनाइजेशन अप्रूवल (DOA) सौंपते हुए, मेरा जवाब पूरे भरोसे के साथ 'हां' है! अगले 2 सालों में, भारत न सिर्फ़ eVTOLs का संचालन करेगा, बल्कि हम दुनिया के लिए एडवांस्ड एयर मोबिलिटी समाधानों का डिजाइन और निर्माण भी करेंगे.
उन्होंने आगे लिखा कि इतिहास में आज ही के दिन विल्बर राइट ने अपनी पहली पब्लिक फ़्लाइट का प्रदर्शन किया था. आज का यह माइलस्टोन eVTOL युग के लिए भी वैसा ही एक अहम मोड़ है, जिसके केंद्र में प्रधानमंत्री का 'आत्मनिर्भरता' का विजन है.
पढ़ें यह खबर : सीएम धामी का बड़ा ऐलान: तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी सम्मान राशि में हुई भारी बढ़ोतरी
बिना रनवे के उड़ेंगी एयर टैक्सी :
इन विमानों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे रनवे की जरूरत नहीं है. ये विमान हेलीकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उड़ सकते हैं और लैंड कर सकते हैं. इसके अलावा, ये हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक तकनीक पर चलते हैं, जिससे इनका शोर कम होता है और संचालन का खर्च हेलीकॉप्टर की तुलना में काफी कम आता है.
वहीं, ये विमान 300 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकते हैं, जो इंटर-सिटी ट्रेवल (एक शहर से दूसरे शहर) के लिए पर्याप्त है. सरला एविएशन द्वारा विकसित किए जा रहे एयर टैक्सी के जरिए नोएडा से गुरुग्राम की दूरी मात्र 15 मिनट में तय की जा सकती है,उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा ने इसकी शुरुआत भी कर दी है और तक़रीबन 1 :30 मिनट तक हवा में उड़कर उन्होंने इसका सफल परीक्षण भी किया है।



















