वेब स्टोरी

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर मिला 360 किलो विस्फोटक, पढ़े!

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर फरीदाबाद में एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार यहां एक डॉक्टर के घर से 350 किलो विस्फोटक, AK-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। साथ ही इस मामले में कुछ लोगों को भी  गिरफ्तार किया गया है।

बता दे कि डॉक्टर के कमरे से इतनी ज्यादा मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है कि जिससे पुलवामा जैसे हमले को अंजाम दिया जा सकता था। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस की कई टीमें हरियाणा में भी डेरा डाले हुए हैं। इससे जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश की जांच की जा रही है।

बता दे कि फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने बताया कि यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच चल रहा एक संयुक्त अभियान है। जिसमें एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह RDX नहीं है।

फरीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक बरामद

जानकारी के लिए आपको बता दे कि फरीदाबाद स्थित आरोपी डॉक्टर ने इस कमरे को 3 महीने पहले किराए पर लिया था। उसने मकान मालिक से कहा था कि वो पेशे से डॉक्टर और वहां केवल निजी सामान ही रखेगा, इसलिए मकान मालिक ने भी कोई जांच नहीं की।

डॉक्टर के कमरे में विस्फोटक और रासायनिक पदार्थों से भरे 14 बैग मिले है। साथ में AK-47 के साथ, 84 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। विस्फोटक ट्रिगर बनाने में इस्तेमाल होने वाला लगभग 5 लीटर तरल रसायन जब्त किया गया। इस बरामदगी के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और एटीएफ (आतंकवाद-रोधी बल) भी जांच में शामिल हो गए हैं।

बता दे कि गिरफ्तार किया गया डॉ आदिल अहमद राठर अनंतनाग (जम्मू और कश्मीर) का रहने वाला है और उसे 2-3 दिन पहले ही आतंकवाद से जुड़े एक अलग मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। यह बरामदगी एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके सीमा पार के संचालकों से जुड़े होने की संभावना है।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed