ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

बुरे फंसे कॉमेडियन राजपाल, लोन ना चुकाने पर बैंक ने घर नीलामी का चिपका दिया नोटिस

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को एक फिल्म बनाना इतना भारी पड़ेगा ये उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होता .अता पता लापता फिल्म चेक बाउंस मामले में राजपाल जेल भी जा चुके हैं और अब बैंक लोन ना चुकाने पर संपत्ति पर भी गाज गिरने का नोटिस चिपका दिया गया है। 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की संपत्तियों की नीलामी के लिए नोटिस जारी किया है। बैंक अभिनेता से करीब 16 करोड़ 61 लाख रुपये का बकाया कर्ज वसूलने के लिए 9 सितंबर, 2026 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित उनकी दो संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी (E-Auction) करने जा रहा है।

पढ़ें यह खबर : देहरादून शराब आवंटन घोटाला: हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद कैबिनेट मंत्री के PRO और OSD के लाइसेंस रद्द

क्या है पूरा मामला : 

लोन की वजह: यह पूरा मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए मुंबई की बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लोन न चुका पाने और ब्याज बढ़ने के कारण यह राशि अब 16.61 करोड़ रुपये हो चुकी है।चेक बाउंस मामले में राजपाल जेल भी जा चुके हैं.

नीलाम होने वाली संपत्तियां: बैंक ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (पुवायां तहसील) के बंडा गांव स्थित उनके पैतृक निवास'यादव भवन' और उनके कृषि योग्य खेत पर नीलामी का नोटिस चिपका दिया है। इन दोनों संपत्तियों की संयुक्त वैल्यू करीब3.19 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

पढ़ें यह खबर : 13 जिलों की 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली सम्मान, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कार

 बैंक रिकॉर्ड के मुताबिक, यह लोन राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव और उनकी मां गोदावरी देवी के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने लोन के लिए अपनी इन प्रॉपर्टीज को गारंटी के तौर पर गिरवी रखा था। 

नीलामी की प्रक्रिया: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, इस ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक खरीदारों को 7 सितंबर तक 31 लाख रुपये की बयाना राशि (Earnest Money Deposit) जमा करनी होगी।

राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव के मुताबिक, यह विवाद काफी पुराना है और परिवार बैंक अधिकारियों के साथ बातचीत कर लोन चुकाने और इस मसले को सुलझाने की कोशिश में लगा हुआ है

Watch Video

You Might Also Like