ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

UP Cabinet: योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी और छाता में एथेनॉल प्लांट को मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में शिक्षा, किसान, परिवहन, रोजगार, सुरक्षा और औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। अलीगढ़ में साईं ग्लोबल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र (LOI) जारी करने को मंजूरी दी गई है। वहीं, मथुरा के छाता में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में छाता में इथेनॉल प्लांट, अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी की स्थापना, मकान किराये पर देने-लेने की प्रक्रिया आसान करने और परिवहन विभाग से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। 

पढ़ें यह खबर : लोकायुक्त के 50 साल: 'संवैधानिक संस्थाओं में जनता का भरोसा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत' — सीएम योगी

मथुरा के छाता में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्लांट गन्ने, मक्का और धान से इथेनॉल तैयार करेगा। इसकी सालाना क्षमता 3.96 करोड़ लीटर होगी और यह साल में करीब 11 महीने चलेगा। यह एक्सटेंशन प्लांट के तौर पर विकसित किया जाएगा।

छाता में एथेनॉल प्लांट को मंजूरी : 

कैबिनेट ने मथुरा के छाता में इथेनॉल प्लांट स्थापित करने को भी मंजूरी दी है। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट में गन्ने के साथ मक्का और धान से इथेनॉल तैयार किया जाएगा। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 3.96 करोड़ लीटर होगी। यह एक्सटेंशन प्लांट के रूप में विकसित किया जाएगा और साल में करीब 11 महीने संचालित होगा।


96 एकड़ जमीन पर बनेगा प्लांट : 
प्रस्तावित परियोजना के लिए करीब 96 एकड़ जमीन उपलब्ध है। छाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है और नोएडा एयरपोर्ट से करीब 40 मिनट की दूरी पर है। यहां गोदाम और अन्य कॉम्प्लेक्स भी विकसित किए जाएंगे। परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें यह खबर : उत्तरप्रदेश में राशन डीलर अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा संचालक, सीएम योगी ने बढ़ाया लाभांश

अयोध्या में एनएसजी के रीजनल हब को निःशुल्क जमीन : 

कैबिनेट में अयोध्या में नेशनल सिक्योरिटी गार्डस के क्षेत्रीय केंद्र (रीजनल हब) के लिए करीब 65 एकड़ भूमि गृह मंत्रालय के पक्ष में निशुल्क हस्तांतरित करने के गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। राज्य सरकार द्वारा इससे पहले भी एनएसजी के हब के लिए भूमि दी जा चुकी है।

गृह विभाग के हालिया प्रस्ताव में मिल्कीपुर तहसील के ग्राम पूरे लालखां में से 26 हेक्टेयर (करीब 65 एकड़) बंजर भूमि को भी गृह मंत्रालय के पक्ष में हस्तांतरित करने की सिफारिश की गई थी जिसे कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है।

पढ़ें यह खबर : सीएम योगी की करोड़ों की सौगात : काशी जैसा भव्य बनेगा बाराबंकी का लोधेश्वर महादेव मंदिर

अलीगढ को मिलेगा एक और विश्वविद्यालय : 

प्रदेश में एक और निजी विश्वविद्यालय खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है। अलीगढ़ के सारसौल गांव में साईं ग्लोबल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय 9.53 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। प्रायोजक संस्था को विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने के लिए आशय पत्र निर्गत करने पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

इनपर भी लगी योगी कैबिनेट की मुहर : 

  • सिद्धार्थनगर और हरदोई में तीन बस स्टेशन बनाने की मंजूरी

  • परिषदीय विद्यालय बनेंगे स्मार्ट स्कूल

  • किसानों को छह प्रतिशत ब्याज पर छह लाख तक ऋण

  • पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्ती में आरक्षण

  • पीआरडी जवानों और आश्रितों को कैशलेस इलाज

Watch Video