लखनऊ छावनी को 'मॉडल छावनी ' बनाने के लिए सीएम योगी की रक्षा मंत्री की मौजूदगी में 101 करोड़ की सौगात
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित छावनी को 'मॉडल छावनी ' में बदलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर को 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं की सौगात दी.कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज दुनिया कि नजरें भारत पर टिकी हैं कि भारत क्या नया कर रहा है,एक समय था जब हम हर चीज के लिए विदेशों पर निर्भर थे आज भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है।
पढ़ें यह खबर : सीएम योगी की करोड़ों की सौगात : काशी जैसा भव्य बनेगा बाराबंकी का लोधेश्वर महादेव मंदिर
भारत के 62 कैंटोनमेंट बोर्ड में लखनऊ का छावनी परिषद आने वाले चंद सालों में मार्डन कैंटोनमेंट की गिनती में गिना जाएगा। यहां 100.92 करोड़ की लागत से मार्डन कैंटोनमेंट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
कुछ योजनाएं तो ऐसी हैं जिनका लाभ पूरा लखनऊ उठा सकेगा। इनमें अभ्युदय कोचिंग सेंटर, दिव्यांगों के लिए विशेष विद्यालय, सिटी पालीक्लीनिक और पिपराघाट स्थित श्मशान घाट के आधुनिकीकरण से जुड़ा काम है। इनमें केंद्र की 12 और राज्य की दो योजनाएं हैं। कुल 14 योजनाओं में कई छह माह में पूरी हो जाएंगी तो कुछ दिसंबर 2028 तक पूरा होंगी।
पढ़ें यह खबर : ग़ाज़ीपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले अब असला बारूद नहीं रामलीला का होता है आयोजन
सीएम योगी ने कहा :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज से 20 वर्ष पूर्व लखनऊ के बोर्ड पर 'मुस्कराइए आप लखनऊ में हैं' लेकिन तब लखनऊ की हालात मुस्कराने वाली नहीं थी. आज लखनऊ आधुनिक स्मार्ट सिटी बन चुकी है,लखनऊ में संकरी गलियां भी हैं तो आधुनिक रोड इंफ्रास्ट्रक्टर भी है.आज लखनऊ का भोज आज हेरिटेज सिटी ऑफ़ एस्टोनोमि के रूप में यूनेस्को की धरोहर में दर्ज है.
सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक गोमती नदी को शत-प्रतिशत स्वच्छ करने का लक्ष्य रखा गया है. छावनी परिषद की सॉलिड वेस्ट मैनजेमेंट पूरी राजधानी के लिए नई मिसाल बनेगी.आज लखनऊ अभाव में नहीं है बल्कि भारत की आर्थिकी का ग्रोथ इंजन बन चुका है.
पढ़ें यह खबर :फतेहपुर को सीएम योगी की करोड़ों की सौगात, 489 करोड़ की 125 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण













