Dehradun Triple Murder Case : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती और घरेलू सहायिका की हत्या से फैली सनसनी, भीड़ ने दबोचा कातिल
राजधानी देहरादून में ट्रिपल मर्डर से दहशत फ़ैल गई है. दोपहर 3 बजे रायपुर क्षेत्र में लूट के इरादे से घुसे लुटेरे ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया.बुजुर्ग दंपत्ति और घरेलू सहायिका की दिनदहाड़े हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. रायपुर थाना क्षेत्र में विष्णु लोक में घर में घुसे बदमाश ने तीन लोगों का मर्डर कर दिया. पुसिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी ने 85 साल के रमेश कपूर, उनकी 76 साल की पत्नी रजनी कपूर और 45 साल की घरेलू सहायक शीला की हत्या की है. वारदात दोपहर बाद तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है।
पढ़ें यह खबर : देहरादून कोर्ट परिसर में सुनवाई के लिए आई महिला संदिग्ध परिस्थतियों में बिल्डिंग से गिरी, अस्पताल में भर्ती
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार आरोपी लूट के इरादे से घर में घुसा था. देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में विष्णु लोक कॉलोनी है. वहीं पर मकान नंबर 16 में कपूर दंपति रहते हैं. पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के मुताबिक, दिन में तीन बजे के आसपास वो अपने घर में थी, तभी उन्हें पड़ोस में रहने वाले कपूर दंपति के घर में शोर-शराबे की आवाज सुनी।
शोर शराबे की आवाज सुनकर भारती भंडारी बाहर आई तो देखा कि एक युवक पेचकस से सामने के घर में काम करने वाली एक नौकरानी पर वार कर रहा है. यह सब देखकर भारती भंडारी ने शोर मचा दिया. भारती का कहना है कि जैसे ही उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो पेचकस हाथ में लिए वो युवक उनकी तरफ भी दौड़ा, लेकिन उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी कपूर निवास की तरफ भागे. इस कारण वो युवक डरकर भाग गया. हालांकि, घर के बाहर बैठे एक व्यक्ति ने युवक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।
पढ़ें यह खबर : देहरादून में पति ने पत्नी को मार दी गोली, पुलिस कण्ट्रोल रूम में फोन कर खुद फरार हो गया
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और आस पड़ोस के लोगों की मदद से कपूर दंपति और उनकी घरेलू सहायक को तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में एक और गोलीकांड: लक्ष्य से हमलावरों का निशाना चूका, गोलीकांड में युवती घायल
मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मौके पर पहुंचे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.









