चुनाव से पहले योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: देवीपाटन मंडल के लिए खोला खजाना, 43 सड़कें और 12 पुलों को मिली मंजूरी
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने देवीपाटन मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों (गोंडा, बलरामपुर, बहराइच) के विकास के लिए अपना खजाना खोल दिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की कई महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को शासन स्तर से वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस फैसले के तहत मंडल के चारों जिलों की 43 प्रमुख सड़कों को चकाचक किया जाएगा और जलभराव या नदियों के कारण बाधित होने वाले रास्तों पर 12 लघु पुल व बॉक्स कलवर्ट का निर्माण किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता योगेन्द्र सिंह के मुताबिक शासन से मंजूरी मिलते ही विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य जमीनी स्तर पर शुरू करा दिया जाए।
पढ़ें यह खबर : भारत रत्न वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को चुनाव आयोग का नोटिस, नाम में एक अतिरिक्त 'F' जुड़ने पर पहचान साबित करने का बुलावा
1. गोंडा जिले की 30 ग्रामीण सड़कों का होगा कायाकल्प :
मंडल के गोंडा जिले को विकास योजनाओं में बड़ा हिस्सा मिला है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले की 30 ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प की राह साफ हो गई है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 57.98 करोड़ रुपये है। शासन ने काम शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 19.47 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने अपनी टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी है।
पढ़ें यह खबर : अयोध्या : श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा , Operation Sindoor का किया था नेतृत्व
विधानसभावार और प्रमुख मार्ग आवंट :
गोंडा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव के काम होगा। सदर, मनकापुर और गौरा में 6-6 तथा कटरा, तरबगंज और करनैलगंज में 4-4 ग्रामीण सड़कें बनेंगी। प्रमुख मार्गों में करनैलगंज का दुल्लापुर-डीहा मार्ग (342.09 लाख रुपये) व सहजौरा मंगुरा मार्ग (25.29 लाख रुपये), तरबगंज का कादीपुर-चंदाकोट मार्ग (317.04 लाख रुपये), और मनकापुर के गोपालपुर-छुटकापुरवा मार्ग (67.67 लाख रुपये) व सोठिया-सुमेरपुर मार्ग (25.19 लाख रुपये) शामिल हैं। इसके अलावा उतरौला, बलरामपुर, तुलसीपुर और गैसड़ी के 10 अन्य मार्ग (जैसे हुसैनाबाद रामदीन इंटर कॉलेज से मधुपुर, मुड़ाडीह से गुजरपुरवा और जरवा से लोकी खुर्द) भी संवारे जाएंगे।
पढ़ें यह खबर : लखनऊ छावनी को 'मॉडल छावनी ' बनाने के लिए सीएम योगी की रक्षा मंत्री की मौजूदगी में 101 करोड़ की सौगात
2. मंडल को मिले 12 नए पुल और कृषि विकास :
देवीपाटन मंडल में आवागमन सुगम बनाने हेतु 23.88 करोड़ रुपये से 12 लघु सेतु व बॉक्स कलवर्ट स्वीकृत हुए हैं, जिसकी पहली किस्त 4.77 करोड़ रुपये जारी हो चुकी है। गोंडा को 5 पुल (10.58 करोड़ रुपये - मरचौर-गजसिंह, अल्लीपुर गोकुला, चयपुरवा, तुरकोली-धुसवा व खड़ौवा नाले), बहराइच को 3 पुल (10.27 करोड़ रुपये) तथा बलरामपुर को 4 बॉक्स कलवर्ट (4.71 करोड़ रुपये) मिले हैं।
इस कनेक्टिविटी से बभनजोत समेत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदलेगी। किसान अपनी सब्जियां, फल और अनाज कम समय में मंडियों तक पहुंचा सकेंगे, जिससे कृषि व्यापार को नई गति मिलेगी।













