उत्तराखंड में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया उद्धव ठाकरे का जन्मदिन, बच्चों को गिफ्ट में मिले छाते
देहरादून : देहरादून में आज शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का 67वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया, शिव सेना कार्यकर्ताओं ने इसे समाज सेवा का दिन बताते हुए स्कूली बच्चों को छाते वितरित किए।
पढ़ें यह खबर : बिहार बंद हिंसा : AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिस कर्मी सस्पेंड, 450 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना और बाला साहेब ठाकरे का योगदान अविस्मरणीय है, बीते कई दशकों में शायद ही किसी नेता के प्रति जनता में इतना प्रेम देखने को मिला हो,समर्थक उन्हें प्रेम से साहेब और हिन्दू हृदय सम्राट बुलाते थे, दिवंगत बाला साहेब ठाकरे की एक आवाज पर पूरा मराठी समाज एकत्रित हो जाता था,उनकी इसी विरासत को उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे निभा रहे हैं।
उद्धव ठाकरे कुल 943 दिन (लगभग 2 वर्ष 7 महीने) तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और अपनी सरकार के अल्पमत में आने के बाद29 जून 2022को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
पढ़ें यह खबर : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की उत्तर प्रदेश की सराहना, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बताया जनआंदोलन की मिसाल
हाल ही में उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और मनसे (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के साथ राजनीतिक हाथ मिलाया है।26 जुलाई 2026 में दोनों भाइयों ने मिलकर मुंबई के शिवाजी पार्क में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 'तिरंगा विजय रैली' का नेतृत्व किया।
पढ़ें यह खबर : फतेहपुर को सीएम योगी की करोड़ों की सौगात, 489 करोड़ की 125 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
इसका ही परिणाम है कि देश के अन्य राज्यों में भी बाला साहेब ठाकरे और उनके परिवार के प्रति आम जनता में असीम प्रेम देखने को मिलता है,आज देहरादून के साधू राम इंटर कॉलेज में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर समाज सेव की मिसाल पेश की, न केवल अपने आदर्श नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया बल्कि मानसून के चलते छात्रों को छाते भी वितरित किए।
इस सेवा कार्य के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ समाज सेवा का संदेश भी दिया गया।शिवसेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज का दिन सभी शिवसैनिकों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि उद्धव साहेब ठाकरे सभी शिवसैनिकों के प्रिय नेता हैं और उनके जन्मदिन पर समाज सेवा के कार्य करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है।
पढ़ें यह खबर : संसद में आज पेश होगा पेपर लीक से जुड़ा विधेयक, सरकार की विपक्ष से समर्थन की अपील
कार्यक्रम के दौरान शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उद्धव साहब ठाकरे के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाजहित के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शिवसेना उप प्रमुख पंकज तायल, जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, शिवम् गोयल, रोहित बेदी, मनमोहन साहनी, विजय गुलाटी, विकास मल्होत्रा, अक्षय महेंद्रू, फ़रीद अहमद, आदि उपस्थित रहे।



















