हल्द्वानी में 24 घंटे के अंदर प्रेमी और प्रेमिका की मौत से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 24 घंटे के अंदर प्रेमी और प्रेमिका की मौत से सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच संबंध होने की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक युवक की मौत के अगले ही दिन 16 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की पहचान प्रियांशी के रूप में हुई है। वह काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित वाटिका एंक्लेव में अपने परिवार के साथ रह रही थी।और एक कोठी में अपने परिवार के साथ रहती थी वहीं एक कमरे में उसका शव बरामद हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पढ़ें यह खबर : चिकित्सकों की 11 मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम; आंदोलन की चेतावनी
पुलिस के अनुसार, प्रियांशी का परिचय पीलीभीत मूल के 25 वर्षीय युवक विकास से था। विकास हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम करता था और मुखानी क्षेत्र में किराए के कमरे में अपने चचेरे भाई के साथ रहता था। रविवार को भगवानपुर इलाके में एक निर्माणाधीन मकान के भीतर विकास का शव मिला था। मकान मालिक के वहां पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की बात सामने नहीं आई।
पढ़ें यह खबर : धामी कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अदाणी पावर के साथ मेगा डील लॉक
घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दोनों घटनाओं के बीच संबंध होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही युवक और किशोरी के बीच संबंध तथा घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
पढ़ें यह खबर : स्वघोषित 'किंग ऑफ़ उत्तराखंड ' जग्गा जासूस पहुंचा सलाखों के पीछे, ब्लैकमेलिंग के नाम पर मचाता था आतंक
एक ही इलाके में करीब 24 घंटे के अंतराल में दो मौतों की घटनाओं से स्थानीय स्तर पर चिंता का माहौल है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।













