ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

फतेहपुर को सीएम योगी की करोड़ों की सौगात, 489 करोड़ की 125 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फतेहपुर ,जालौन और आगरा जिले के दौरे पर हैं सीएम योगी ने फतेहपुर सदर एवं अयाह शाह विधानसभा क्षेत्रों में ₹489 करोड़ से अधिक लागत की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

मदारीपुर कला ग्राउंड फतेहपुर में आयोजित 489 करोड़ से अधिक लगत की 125 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने शिरकत की,सीएम योगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2017 से पहले फतेहपुर जिले को पिछड़ा जिला माना जाता था, ना सड़क थी ना बिजली ना मेडिकल की सुविधा थी, रोजगार की समस्या थी,आज फतेहपुर विकास की नई ईमारत लिख रहा है।सीएम योगी ने मंच से नीट पेपर लीक मामले पर नक़ल माफिया पर नकेल कसने की प्रधानमंत्री मोदी की पेपर लीक बिल की भी चर्चा की।

पढ़ें यह खबर : लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे जाजमऊ के नए गंगा पुल से जुड़ेगा, कानपुर वासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

मुख्यमंत्री योगी ने फतेहपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं युवा कल्याण, एक जिला एक उत्पाद (ODOP ) रोजगार, बुनियादी ढांचा और कनेक्टविटी समेत पेयजल और सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 

9 करोड़ की लागत वाला पुलिस लाइन में 150 जवानों का बहुमंजिला छात्रावास, 4.51 राजकीय आईटीआई में कार्यशाला निर्माण जैसी 87 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं लोकनिर्माण विभाग की 7 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।सीएम ने स्पष्ट किया कि दोआबा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य जारी रहेंगे।हर विकासखंड में एक हैलीपैड बनाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब फतेहपुर आकांक्षी जनपद नहीं विकसित जनपद के रूप में जाना जाएगा। 

पढ़ें यह खबर : CJP Protest के बीच महाराष्ट्र TET पेपर लीक में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी वीरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार

सपा सरकार पर निशाना: विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में विकास कभी उनकी प्राथमिकता नहीं था, बल्कि वे अवैध जमीनों पर कब्जों और ठेकेदारी में शामिल रहते थे। लखनऊ में एक पूर्व सपा विधायक द्वारा किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर से ढहाए जाने का भी जिक्र किया।

पढ़ें यह खबर : मुख्यमंत्री योगी की गोरखपुर को 1 हजार करोड़ की सौगात, 14 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You