New National Crush Unlock: विकेट लेकर किया Gen-Z वाला '6-7' सेलिब्रेशन, जानें कौन हैं वायरल स्पिनर मेधावी बिधूड़ी
क्रिकेट के मैदान पर कई बार खिलाडियों के खेल से ज्यादा उनका सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बन जाता है,चाहे बल्लेबाज शतक मारे या गेंदबाज विकेट ले सबका इस लम्हे की ख़ुशी मनाने का अपना तरीका होता है. पिछले कुछ समय से देश में Gen-Z शब्द खूब सुर्ख़ियों में रहा. अब क्रिकेट के मैदान तक इसका असर देखने को मिल रहा है हाल ही में WDPL के एक मैच के दौरान दिल्ली क्वीन्स की लेग स्पिनर मेधावी बिधूड़ी ने Gen-Z वाले अंदाज में विकेट लेकर जश्न मनाया अब उनका ये अंदाज इंटरनेट पर खूब वायरल है. सोशल मीडिया पर उन्हें क्रिकेट जगत की नई National Crush कहा जा रहा है।
क्या है यह '6-7' वायरल सेलिब्रेशन?
टूर्नामेंट के एक मैच में जब मेधावी ने विपक्षी टीम की बल्लेबाज को आउट किया, तो उन्होंने कैमरे के सामने दोनों हाथों को ऊपर-नीचे हिलाते हुए एक अनोखा इशारा किया यह दरअसल इंटरनेट पर चल रहा "6-7" (Six-Seven) Gen-Z मीम ट्रेंड है, जो आजकल इंस्टाग्राम रील्स और टिकटॉक पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय है. खुद दिल्ली प्रीमियर लीग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने उनका वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा था, "कोई चांस ही नहीं है कि उन्होंने 67 हिट कर दिया, मेधवी पक्का हर वक्त ऑनलाइन रहती हैं।
पढ़ें यह खबर : 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट Kaziah Liz Mejo के सिर सजा Miss Universe India 2026 का ताज, केरल की बेटी बनीं नई ब्यूटी क्वीन
जर्सी नंबर 67 के पीछे की मजेदार इनसाइड स्टोरी :
मैच के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में मेधावी ने अपनी इस जर्सी और सेलिब्रेशन के पीछे का एक मजेदार राज खोला.उन्होंने बताया, "मैं असल में जर्सी नंबर 12 चाहती थी, लेकिन वो पहले से ही किसी और खिलाड़ी के पास थी.तब मेरी छोटी बहन ने मुझे आइडिया दिया कि आजकल सोशल मीडिया पर '6-7' का ट्रेंड बहुत वायरल है, तो क्यों न आप 67 नंबर की जर्सी ले लो और विकेट लेने के बाद यही सेलिब्रेशन स्टाइल रखना.मेधावी ने अपनी बहन की बात मानी और मैदान पर उतरते ही यह आइडिया सुपरहिट हो गया.
पढ़ें यह खबर : चुनावी रक्षाबंधन: आधी आबादी पर दोनों दलों की नजर, सरकारी नौकरी से लेकर साड़ियों तक की बौछार
चहल ने भी कॉपी किया मेधावी का '6-7 ' सेलिब्रेशन :
टीम इण्डिया के स्टार स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने भी काउंटी क्रिकेट में ऐसा ही सेलिब्रेशन किया,जिसकी वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल है. यानि अब मेधावी क्रिकेट के साथ ही इंटरनेट की भी स्टार बन गई हैं.
मेधावी इंटरनेट के साथ ही मैदान पर भी हिट :
मेधावी बिधूड़ी सिर्फ इंटरनेट सेंसेशन नहीं है बल्कि क्रिकेट के मैदान पर भी इतनी ही हिट हैं,WDPL के पिछले संस्करण में फाइनल मुकाबले में 3 विकेट झटककर अपनी टीम को चैम्पियन बनाया था,20 साल की मेधवी लेग स्पिन के साथ ही शानदार बैटर भी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि मेधावी को WPL के ऑक्शन में आरसीबी या मुंबई अपनी टीम में ले सकती है।2025 में इनका नाम ऑक्शन पूल में शामिल था लेकिन तब किसी टीम ने ट्रेड नहीं किया था।













