ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

देहरादून की हवा में अपराध का जहर : धारधार हथियारों से 21 वर्षीय युवक की हत्या, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए हत्या के आरोप

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपराध का अड्डा बनती जा रही है,आए दिन लूटपाट, गोलीकांड और हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं,बीती रात रायपुर क्षेत्र की रक्षा बिहार मुस्लिम बस्ती में 21 वर्षीय इफ्तिखार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, परिजनों ने युवक के दोस्तों पर ही हत्या के आरोप लगायें हैं। 

 मामला रायपुर थाना क्षेत्र की रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती का है जहां 21वर्षीय इफ्तिखार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने अनस, आरिस, जावेद समेत अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है.परिजनों ने कहा अनस के कार्यालय में इफ्तिखार के साथ मारपीट की गई.

पढ़ें यह खबर : 21वीं सदी का अंधविश्वास: चमोली में मासिक धर्म होने पर गाँव से दूर नहाने की परंपरा निभाने में गई सुमित्रा की जान

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL और फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया. जिसके बाद साक्ष्य जमा किये गये. थाना रायपुर प्रभारी संजीत कुमार ने बताया मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अनस, आरिस और जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है.

पढ़ें यह खबर : रुद्रप्रयाग के चर्चित श्रीकांत नेगी हत्याकांड में दोषी भाई को आजीवन कारावास की सजा,1.5 साल बाद मिला न्याय

वहीं, मामले में इफ्तिखार के बड़े भाई इंतजार आलम ने बताया है इफ्तिखार इंद्रा मार्किट में कपड़ों की दुकान चलाता था. कल रात को दुकान से आने के बाद घर के बराबर में एक गोदाम में दोस्तो के पास गया. वहीं, किसी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. जिसके बाद दोस्त इफ्तिखार को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर घूमते रहे. इस बीच दोस्तों ने परिजनों को घटना के बारे में सूचना नहीं दी.

पढ़ें यह खबर : देहरादून : बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, 26 वर्षीय नैना की मौत; दूसरी महिला घायल

कई घंटों बाद लोगों को सूचना दी गई. उसके आधे घंटे बाद इफ्तिखार की मौत हो गई. उन्होंने बताया जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो दोस्तों ने मौके से खून को पानी से साफ कर दिया था. परिजनों ने इफ्तिखार के दोस्त अनस, आरिस, जावेद समेत अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

आए दिन हो रही वारदातों ने दूनवासियों में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है, आम जन सुरक्षा को लेकर चिंतित है.सड़क पर निकलो तो दुर्घटना का डर,बाजार पहुंचो तो गुंडागर्दी, सुबह शाम टहलने निकलो तो लूटपाट का डर, प्रदेश की राजधानी अपराधियों का गढ़ बनते जा रही है। 

Watch Video

You Might Also Like