19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट Kaziah Liz Mejo के सिर सजा Miss Universe India 2026 का ताज, केरल की बेटी बनीं नई ब्यूटी क्वीन
जयपुर: महज 19 साल की उम्र में केरल की Kaziah Liz Mejoने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जयपुर में हुए Miss Universe India 2026 के ग्रैंड फिनाले में कज़ियाह लिज मेजो ने देशभर से आईं प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। अब वह नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं Miss Universe प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि कज़ियाह Miss Universe India का खिताब जीतने वाली पहली केरल की महिला बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था और 2026 में Miss Universe Kerala का खिताब अपने नाम किया था।
कौन हैं Kaziah Liz Mejo?
कज़ियाह लिज मेजो केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली हैं। वह सिर्फ मॉडल ही नहीं, बल्कि लॉ की छात्रा, क्लासिकल डांसर, पब्लिक स्पीकर और कलाकार भी हैं। उनकी कहानी खास इसलिए भी है क्योंकि पढ़ाई और ग्लैमर की दुनिया को वह एक साथ आगे बढ़ा रही हैं।
कज़ियाह का बचपन अबू धाबी में बीता। उन्होंने UAE में अलग-अलग स्कूलों से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में कानून की पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई के साथ उन्होंने मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में कदम रखा।
पढ़ें यह खबर : Musafir Cafe Review: क्या Netflix की यह नई वेब सीरीज़ सिर्फ एक कहानी है, या मसूरी को नई पहचान देने वाली शुरुआत?
17 साल की उम्र में शुरू हुआ ताज का सफर
कज़ियाह के लिए यह सफलता अचानक नहीं आई। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में Miss Teen Diva 2024 का खिताब जीता था।
इसके बाद उन्होंने 2025 में Miss Teen International में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहीं।
इस अनुभव ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को समझने और बेहतर बनाने का मौका दिया। 2026 में उन्होंने Miss Universe Kerala का खिताब जीता और इसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता की ओर कदम बढ़ाया।
कभी खुद को लेकर थीं असहज
कज़ियाह की कहानी का एक और दिलचस्प पहलू उनका आत्मविश्वास से जुड़ा संघर्ष है। उन्होंने पहले बताया था कि एक समय ऐसा था जब वह अपने लुक्स, व्यक्तित्व और खुद को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करती थीं। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी communication skills, personality और overall confidence पर काम किया।
उनके मुताबिक, मंच पर बार-बार खुद को confident दिखाने की कोशिश ने धीरे-धीरे उनके वास्तविक आत्मविश्वास को भी मजबूत किया। यही बदलाव आज उनकी सबसे बड़ी ताकतों में दिखाई देता है।
सिर्फ खूबसूरती नहीं, कई हुनर भी
कज़ियाह करीब 12 वर्षों से क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं। इसके अलावा उन्हें संगीत में भी रुचि है और वह गायन के साथ ड्रम और वायलिन बजाना भी जानती हैं। उन्होंने मलयालम फिल्म Shylock से अभिनय की शुरुआत भी की थी।
यानी उनके व्यक्तित्व में पढ़ाई, कला, मॉडलिंग और मंचीय अनुभव का एक अलग मेल देखने को मिलता है।
पढ़ें यह खबर :पढ़ें यह खबर : Ramayana Trailer Review - ट्रेलर में नहीं दिखे रामभक्त हनुमान तो भड़के दर्शक,रणवीर फीके तो यश चमके
फिनाले में कौन रहा दूसरे स्थान पर?
जयपुर में हुए फिनाले में तमिलनाडु की Vaishnavi Gannesh फर्स्ट रनर-अप रहीं। वहीं गुजरात की Anushri Satavlekar ने सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया और उन्हें Miss International India 2026 का खिताब भी मिला।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूर्व Miss Universe Sushmita Sen के साथ कई पूर्व भारतीय ब्यूटी क्वीन भी शामिल थीं।
अब नजरें Miss Universe 2026 पर
राष्ट्रीय ताज जीतने के बाद कज़ियाह के सामने अब सबसे बड़ा मंच है। नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली Miss Universe 2026 प्रतियोगिता में वह भारत की ओर से हिस्सा लेंगी।
केरल से लेकर राष्ट्रीय मंच तक का उनका सफर महज एक ब्यूटी पेजेंट की कहानी नहीं है। यह उस युवा लड़की की कहानी भी है, जिसने अपनी असुरक्षाओं पर काम किया, लगातार प्रतियोगिताओं का अनुभव लिया और आखिरकार देश के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट ताज तक पहुंच बनाई।
19 साल की कज़ियाह लिज मेजो के लिए अब अगला लक्ष्य सिर्फ ताज पहनना नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की पहचान को मजबूती से पेश करना है।



















