स्वघोषित 'किंग ऑफ़ उत्तराखंड ' जग्गा जासूस पहुंचा सलाखों के पीछे, ब्लैकमेलिंग के नाम पर मचाता था आतंक
आपने खुद को उपाधि देने के किस्से अक्सर फर्जी बाबाओं के सुने होंगे, लेकिन जब कोई खुद को 'किंग ऑफ़ उत्तराखंड ' कहे तो ऐसा लगता है मानो उत्तराखंड में जनतंत्र नहीं बल्कि इसी स्वघोषित राजा का राज चल रहा हो,कई सालों से किंग ऑफ़ उत्तराखंड बनकर जग्गा ने ब्लैकमेलिंग के नाम पर ऋषिकेश में खूब आतंक मचाया और अब पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में इसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।
खबर तीर्थनगरी ऋषिकेश की है जहां एक जगजीत उर्फ़ जग्गा खुद को 'किंग ऑफ़ उत्तराखंड ' बताता था बकायदा उसने इसका बोर्ड भी बना रखा था लेकिन असल में ये किंग नहीं बल्कि एक गैंगस्टर था जिसका पूरा गिरोह था इसने और इसके गैंग ने ऋषिकेश में अवैध वसूली, मारपीट, ब्लैकमेलिंग से लोगों को परेशान कर खूब पैंसे ऐंठे थे.
पढ़ें यह खबर : चुनावी रक्षाबंधन: आधी आबादी पर दोनों दलों की नजर, सरकारी नौकरी से लेकर साड़ियों तक की बौछार
जगजीत उर्फ़ जग्गा प्रॉपर्टी मामलों में जबरन टांग अडाता था और लोगों से फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी के नाम पर अवैध वसूली करता था,जग्गा और उसके गैंग पर 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस गिरोह का खौफ इतना था कि लोग पुलिस के पास जाने से भी घबराते थे.
पढ़ें यह खबर : नैनीताल में शराबी पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बेसहारा छूटे मासूम बोले माँ सुबह से उठी नहीं
इस गैंग का आपराधिक इतिहास काफी लम्बा है 2016 से 2016 के बीच इस गैंग पर तक़रीबन 1 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. लगातार मिल रही शिकायतों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर ऋषिकेश पुलिस ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निर्वारण ) अधिनियम के तहत कार्रवाही की आख़िरकार इस शातिर गैंगस्टर जग्गा और उसके दो साथियों प्रणव बत्रा उर्फ़ राघव और दीपेश कुमार को सलाखों के पीछे भेज दिया.एक फरार गुर्गे की तलाश जारी है.
पढ़ें यह खबर : देहरादून की हवा में अपराध का जहर : धारधार हथियारों से 21 वर्षीय युवक की हत्या, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए हत्या के आरोप
पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाही शुरू कर दी है और ऋषिकेश की जनता को 'किंग ऑफ़ उत्तराखंड' के आतंक से मुक्ति दिला दी है।
हाल ही में ऋषिकेश में कथित रंगा -बिल्ला के पोस्टरों को लेकर भी जग्गा का नाम सामने आया आरोप लगे कि जग्गा ने ही इन दो लोगों को निशाने पर लेकर ये पोस्टर वॉर छेड़ी थी बाद में जग्गा के भी ऐसे ही पोस्टर शहर में देखने को मिले।सोशल मीडिया पर भी जग्गा खूब सक्रिय रहता था अब पुलिस उसके फ़ोन की जांच कर और भी बड़े नेटवर्क का खुलासा कर सकती है।













