ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

बिहार बंद हिंसा : AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिस कर्मी सस्पेंड, 450 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

शनिवार (25 जुलाई 2026) को हुए बिहार बंद में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, और इस राष्ट्रव्यापी बंद के सिलसिले में अब तक करीब 450 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है,वहीं AK -47 से पैलेट गन फायरिंग करने वाले पुलिस को सस्पेंड कर दिया गया है। 


पढ़ें यह खबर : संसद में आज पेश होगा पेपर लीक से जुड़ा विधेयक, सरकार की विपक्ष से समर्थन की अपील

यह बिहार बंद नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए आयोजित किया गया था, जो जंतर-मंतर और अन्य जगहों पर प्रदर्शन कर रहे थे। 'बिहार बंद' के दौरान राज्य के कई जिलों में हुई भारी हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी और पुलिस पर पथराव की घटना सामने आई।

जेजीडी प्रमुख तेज प्रताप यादव भी गिरफ्तार : 

इस मामले में बिहार के विभिन्न जगहों पर बड़ी संख्या में गिरफ़्तारी हुई और जनशक्ति जनता दल (JJD ) प्रमुख तेज प्रताप यादव की शनिवार रात हुई गिरफ़्तारी से सियासत गरमा गई है ,तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के ज़रिए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके से बिहार में आंदोलन करने की अपील की थी.हिरासत में लिए जाने के दौरान तेज प्रताप यादव पुलिस की गाड़ी के दरवाज़े से लटकते हुए नज़र आए. उन्होंने कहा, "हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिला मिलाकर खड़े हैं. अगर ज़रूरत पड़ी, तो मैं छात्रों के अधिकारों के लिए जान देने को भी तैयार हूँ."

पढ़ें यह खबर : देश के नए शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी एक उद्योगपति से कैसे भाजपा के कद्दावर नेता बन गए, इस खबर में जानिए

बिहार पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों, ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फुटेज की जांच की. इन फुटेज में हिंसक गतिविधियों में शामिल दिख रहे चेहरों की पहचान कर पुलिस ने राज्यव्यापी धरपकड़ अभियान चलाया, जिसके तहत छात्रों और युवाओं को गिरफ्तार किया गया.

केंद्र के आश्वासन का उल्लंघन: 'यह गिरफ्तारियां केंद्र सरकार के उस आश्वासन के बावजूद की गई हैं, जिसमें कहा गया था कि एनडीए (NDA) शासित राज्यों में प्रदर्शनों से जुड़ा कोई भी केस दर्ज नहीं किया जाएगा.

सीवान में तनाव और AK-47 फायरिंग:

प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. सीवान में पुलिस की इस गोलीबारी में कम से कम तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए थे.

तेजस्वी यादव का सरकार को अल्टीमेटम : 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नितीश सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार कल तक सभी छात्रों और उनके भाई तेज प्रताप पर लगी धाराओं को रद्द कर रिहा नहीं करती है तो पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन होगा। 

Watch Video

You Might Also Like