सोशल मीडिया का असर :दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर सुबह वायरल हुआ सड़क का गड्डा ,शाम होते होते NHAI ने कर डाली मरम्मत।
आज सुबह दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की सड़क पर बना एक गड्ढा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। स्थानीय यात्रियों द्वारा साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में गड्ढे के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी।
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली ही बारिश के बाद निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में कुछ स्थानों पर सड़क की सतह क्षतिग्रस्त और निर्माण की परतें उखड़ती नजर आ रही हैं. करीब 12 हजार करोड़ की लागत वाली इस परियोजना का कुछ महीने पहले ही उद्घाटन हुआ था. मामले को लेकर संबंधित एजेंसियों ने जांच और आवश्यक मरम्मत की बात कही है। यदि निर्माण में लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.
मामला सामने आते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तुरंत संज्ञान लिया और कुछ ही घंटों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। शाम तक संबंधित हिस्से की मरम्मत पूरी कर ली गई, जिससे मार्ग को सुरक्षित और सुचारु कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, समय पर शिकायत और सोशल मीडिया पर उठी आवाज़ ने समस्या के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसी किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि प्रशासन को जवाबदेह बनाने का प्रभावी साधन भी बन गया है।



















