ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

उत्तराखंड में एक और पेपर लीक, निजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने रचा पूरा खेल

नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं का मुद्दा पूरे देश में छाया हुआ है, पिछले एक महीने से भी अधिक समय पर युवा जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के लिए डटे हैं तो यहां उत्तराखंड में एक कॉलेज का पेपर ही लीक हो गया।

पढ़ें यह खबर: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ, एक क्लिक पर 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ रुपये की सहायता

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय ने जांच के बाद दो विषयों की परीक्षाएं रद कर दी हैं।

मामले में प्रश्नपत्र तैयार करने वाले शिवालिक कालेज आफ इंजीनियरिंग, देहरादून के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को सात साल तक परीक्षा संबंधी कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सम सेमेस्टर परीक्षाओं का मामला : 

मामला सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं का है। विश्वविद्यालय को मैकेनिकल लर्निंग फार इंटरनेट आफ थिंग्स विषय के प्रश्नपत्र को लेकर शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की। इसके साथ ही संबंधित संस्थान शिवालिक कालेज आफ इंजीनियरिंग ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच की।

पढ़ें यह खबर : बड़ी खबर: बिना AI पढ़े अब नहीं मिलेगी उत्तराखंड में सरकारी नौकरी ! UKSSSC ने बदला सिलेबस

जांच रिपोर्ट में सामने आया कि इस विषय के बाह्य प्रश्नपत्र निर्माता आशीष कुमार गुप्ता ने परीक्षा से पहले प्रश्न छात्रों के आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किए थे।

जांच समिति ने इसे परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता और नियमों का गंभीर उल्लंघन माना। मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इसी शिक्षक की ओर से तैयार किए गए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड थ्योरी विषय का प्रश्नपत्र भी लीक हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय ने दोनों विषयों की पहले आयोजित परीक्षाओं को निरस्त करने का फैसला लिया।

पढ़ें यह खबर : देहरादून - घर वालों से पैसे मांगने में आती है शर्म - कई रह गए कुंवारे, बेरोजगार युवाओं ने सचिवालय किया कूच

अब अगस्त में होगी दोबारा परीक्षा :
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. वीके पटेल के अनुसार, निरस्त की गई दोनों परीक्षाओं का आयोजन अगस्त के तीसरे सप्ताह में कराया जाएगा। परीक्षा की तिथि और केंद्रों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। प्रभावित छात्रों को संबंधित कालेजों के माध्यम से इसकी सूचना दी जा रही है।

पढ़ें यह खबर : CJP Protest से दूरी बनाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के प्रकाश राज, बोले इतिहास माफ़ नहीं करेगा

प्रोफ़ेसर पर सात साल तक रोक : 
विश्वविद्यालय ने परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के मामले में शिक्षक को अगले सात वर्षों तक विश्वविद्यालय की सभी परीक्षा संबंधी जिम्मेदारियों से प्रतिबंधित कर दिया है।

वहीं शिवालिक कालेज आफ इंजीनियरिंग को भी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए चेतावनी दी गई है। बहरहाल इस मामले ने परीक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, यूटीयू ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने की कोशिश की है।

Watch Video

You Might Also Like