ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे जाजमऊ के नए गंगा पुल से जुड़ेगा, कानपुर वासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को जाजमऊ में नए गंगा पुल से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। गडकरी ने इस पर सर्वे और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए, साथ ही अन्य सड़क परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई।

कानपुर की वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाओं को लेकर गुरुवार को नई दिल्ली में हुई अहम मुलाकात से शहर के लिए बड़ी उम्मीद जागी है। सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की शहर से सीधी कनेक्टिविटी, जाजमऊ में नए गंगा पुल के निर्माण, गोल चौराहा से रामादेवी तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड, गंगा एक्सप्रेसवे से कानपुर को जोड़ने तथा इनर रिंग रोड समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। केंद्रीय मंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को सर्वे, व्यवहार्यता परीक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए।

पढ़ें यह खबर : मुख्यमंत्री योगी की गोरखपुर को 1 हजार करोड़ की सौगात, 14 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

बैठक में सांसद रमेश अवस्थी (Ramesh Awasthi) ने सबसे पहले लखनऊ -कानपुर एक्सप्रेसवे का मुद्दा उठाया,उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे का नाम भले ही लखनऊ -कानपुर एक्सप्रेसवे है, लेकिन इसकी सीढ़ी कनेक्टविटी कानपुर शहर से नहीं होने के कारन शहरवासियों को इसका सीधा लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने प्रस्ताव रखा कि उन्नाव में जहां एक्सप्रेसवे समाप्त होता है, वहां से जाजमऊ तक नया गंगा पुल बनाकर अथवा एलिवेटेड सड़क विकसित कर इसे सीधे कानपुर से जोड़ा जाए।

पढ़ें यह खबर : कैबिनेट में पेपर लीक संसोधन बिल को मिली मंजूरी, अगले हफ्ते तक लोकसभा में बिल पेश करने की तैयारी

इससे शहर के लोग बिना भीड़भाड़ वाले मार्गों से सीधे एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे और लखनऊ की यात्रा सुगम और तेज होगी। 

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश : इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने तत्काल मंत्रालय और NHAI के अधिकारीयों को बुलाकर निर्देश दिए कि पुल, सड़क अथवा एलिवेटेड कॉरिडोर जैसे सभी विकल्पों का अध्ययन कर शीघ्र रिपोर्ट तैयार की जाए।

 

Watch Video

You Might Also Like