ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

CJP आंदोलन की बड़ी जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफ़ा

नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली जंतर मंतर पर पिछले एक महीने से चल रहे CJP (Cockroach janta party ) के आंदोलन की बड़ी जीत हुई है ,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफ़ा सौंप दिया है। 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी  धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट में लिखा '' मैं पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा,मेरा सदैव विश्वास रहा कि एक सशक्त ,समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधार शिला होती है। 

3 मई 2026 को नीट UG परीक्षा में अनियमितता सामने आई, भारत सरकार ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा रद्द कर दी, पुनः परीक्षा की सफलतापूर्वक कराई गई,इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी  मोड़ में करने का निर्णय लिया गया। 

मैंने पहले ही दिन इसपर जिम्मेदारी ली और इससे कभी मुंह नहीं मोड़ा ,मेरा संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण ख़राब नहीं होने देंगे,किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। 

पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है ,यह मेरे व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है,भारत की युवा शक्ति ही इस देश की असली ताकत है। 

जंतर मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है,इस स्थति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं ,देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे हमारे बच्चे पढ़ने में अपना समय लगाएं ,करियर बनाने पर फोकस करें ,इसी बात पर विचार करते हुए मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। 

Watch Video

You Might Also Like