ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Delhi Blast : लाल किले के पास भीषण धमाका, 13 की मौत, जांच में जुटी NIA और NSG!

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस ब्लास्ट में अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। साथ ही 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि ये ब्लास्ट लाल किले के पास, मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के नजदीक एक कार में हुआ। शाम करीब 7 बजे सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। 

शुरुवाती रिपोर्ट में 13 लोगों की मौत की बात सामने आई थी, लेकिन देर रात तक, एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल सूत्रों और गृह मंत्री अमित शाह के बयान के अनुसार, विस्फोट में 8 से 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

 वहीं इस धमाके में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल और राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जांच में जुटी NSG और NIA 

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि यह धमाका एक हुंडई i20 कार में हुआ जो लाल बत्ती पर रुकी थी। धमाका इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पास खड़ी 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और 1 ऑटो रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गए, और लाल किला मेट्रो स्टेशन के शीशे भी चकनाचूर हो गए।

 घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए, NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) की टीमें FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) के साथ मिलकर घटनास्थल की गहन जांच कर रही हैं। पुलिस को पता चला है कि कार HR26 नंबर से रजिस्टर्ड थी। कार में विस्फोट के समय तीन लोग सवार थे।

 जांच एजेंसियां इस बात की पुष्टि कर रही हैं कि यह धमाका IED या किसी अन्य उच्च-तीव्रता वाले विस्फोटक के कारण हुआ, या यह महज कोई दुर्घटना थी। 

Watch Video

You Might Also Like