ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Ramayana Trailer Review - ट्रेलर में नहीं दिखे रामभक्त हनुमान तो भड़के दर्शक,रणवीर फीके तो यश चमके

लम्बे इंतजार के बाद रामायण का ट्रेलर गुरुवार को सुबह रिलीज़ किया गया अब तक इस ट्रेलर को 24 लाख दर्शक देख चुके हैं,आइए जानते हैं दर्शकों की इस ट्रेलर पर क्या प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पढ़ें यह खबर : ग़ाज़ीपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले अब असला बारूद नहीं रामलीला का होता है आयोजन

नितेश तिवारी की 4000 करोड़ के बजट वाली फिल्म 'रामायण ' के पहले भाग का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ कर दिया गया.4 मिनट 09 सेकंड के ट्रेलर में वो सब कुछ देखने को मिला जो एक बॉलीवुड प्रेमी दर्शक को चाहिए होता है, ट्रेलर में भरपूर एक्शन भी है,डायलॉग भी हैं और वीएफएक्स का भी तालमेल है।

ट्रेलर में श्री राम की भूमिका में रणवीर कपूर, सीता की भूमिका में साई पल्लवी, लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे , दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल तो रावण की भूमिका में यश नजर आए, हालाँकि ट्रेलर के डिस्क्रिप्शन में हनुमान की भूमिका में सन्नी देओल का नाम लिखा है लेकिन ट्रेलर में कहीं भी उनका एक सीन नहीं है। 

पढ़ें यह खबर : शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत ने खड़े किए कई सवाल, दकियानूसी सोच के आगे हार गई बच्चों की फेवरेट मैम

अब जानते हैं दर्शक इस ट्रेलर पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं कॉमेंट बॉक्स और सोशल मीडिया पर देखें तो दर्शक रणवीर कपूर को श्री राम के किरदार में देखकर कुछ असहज लग रहे हैं,कई दर्शक लिखते हैं कि श्री राम तो मर्यादापुरुषोत्तम थे उनमें इतना अहंकार नहीं था जितना ट्रेलर में रणवीर के चेहरे से झलक रहा है वहीं कुछ दर्शक रणवीर के हिंदी उच्चारण को लेकर भी नाराज दिखे,वहीं सीता की भूमिका में साई पल्लवी कहीं से मेल नहीं खाती नजर आ रही हैं।वहीं बी. आर चोपड़ा की रामायण में श्री राम  का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी दर्शकों ने बनावटी किरदार बताया।

पढ़ें यह खबर : नई टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में कलेक्टर ऑफिस में उमड़ा जनसैलाब, बाजार बंद

दर्शक लिख रहे हैं साईं पल्लवी सीता माता कम और राधा रानी ज्यादा नजर आ रही हैं कुलमिलाकर सारी महफ़िल यश लूटकर ले गए, दर्शक उन्हें ऐसे किरदार निभाते हुए पहले देख चुके हैं, रावण के किरदार में यश एकदम  फिट नजर आ रहे हैं,वहीँ कुछ दर्शक ये भी लिख रहे हैं कि हनुमान के बिना रामायण अधूरी है। वहीं रकुल प्रीत सिंह सुपर्णखा के किरदार में हैं. ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय (मेघनाथ ) और लारा दत्ता (केकई ) के किरदार में नजर आए। 

फ़िलहाल ट्रेलर देखकर फिल्म अच्छी होगी या बुरी ये कहना जल्दबाजी होगा, फिल्म दर्शकों के दिलों पर कितनी खरे उतरती है ये तो इस दिवाली पता लग ही जाएगा और अगला भाग अगली दिवाली पर रिलीज़ होगा,पहले भाग में क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। 

 

 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You