Monsoon : UP में बाढ़ से लाखों प्रभावित, उत्तराखंड में भी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट | Nation One
14 Jul, 2024 Nation One News 70
Monsoon : देशभर के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कुछ जिलों में नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा। इसी बीच आईएमडी ने आज 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Monsoon : उत्तराखंड में जारी रहेगी बारिश
तेज बारिश और भूस्खलन की घटनाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड में झमाझम जारी रहेगा। यहां के चार जिले देहरादून, पौड़ी, उधम सिंह नगर और नैनीताल में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 17 जुलाई तक राज्य में तेज बारिश का अनुमान है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में बारिश से राहत मिली है।
Monsoon : उत्तर प्रदेश में गांव डूबे
भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलाें में बाढ़ आ गई है। इससे 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। शाहजहांपुर और लखीमपुर में हालात अधिक गंभीर बने हुए हैं। जबकि सिद्धार्थनगर में कुन्हरा और महाराजगंज में नदियां उफान पर हैं। प्रदेश के कुल 17 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 97 गांवों से संपर्क कट चुका है। साथ ही कुछ राजमार्ग भी प्रभावित हुए हैं।
Monsoon : मुंबई में जारी बारिश
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। कई सड़कें अब भी जलमग्न है, जिससे लोगों को आवाजारी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Also Read : Monsoon : देश में अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी | Nation One