Independence Day 2026 : पीएम मोदी ने 13वीं बार लहराया लाल किले पर तिरंगा, जानिए सम्बोधन की प्रमुख बातें
सर्वप्रथम आप सभी पाठकों को नेशन वन न्यूज़ की तरफ से 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.लाल किले की ऐतिहासिक प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं बार ध्वजारोहण एवं देश को सम्बोधित किया.इस अवसर पर पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का पूरा रूप गाया गया. आइए जानते हैं प्रधानमंत्री के सम्बोधन के प्रमुख अंश।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम है 'वंदे भारत के 150 वर्ष और ' विकसित भारत 2047 के लिए युवा शक्ति ' आज के समारोह में 5 हजार से ज्यादा विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे,पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन और ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधी स्थल राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड के एक परिवार से निकले थे 5 स्वतंत्रता सेनानी, जानिए वो किस्सा जब हिल गए थे ब्रिटिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहा कि वंदे मातरम को 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इससे पावन पर्व क्या होगा कि आजादी के बाद पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम का गायन हो रहा है।
पीएम मोदी सम्बोधन के प्रमुख अंश :
1. विकसित भारत 2047 का विजन (Viksit Bharat)
ऊंचे संकल्प: पीएम मोदी ने देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि भारत अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है, अब हमारे संकल्प भी बहुत ऊंचे होने चाहिए।
उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को पूरी तरह एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया और इसमें युवाओं की भूमिका को सबसे अहम बताया।
पढ़ें यह खबर : ठेलीवालों के आ गए अच्छे दिन अब PM SVANIDHI YOJNA से बना सकेंगे क्रेडिट कार्ड, सिविल स्कोर का भी झंझट नहीं
2. 'युवा शक्ति' और Gen-Z को बड़ी सौगात
इस साल का स्वतंत्रता दिवस मुख्य रूप से 'युवा शक्ति' को समर्पित रहा।
पीएम मोदी ने युवाओं, छात्रों और नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई नए ऐलान और बड़ी सौगातों की घोषणा की।
3 . नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment)
प्रधानमंत्री ने लाल किले से सभी राजनीतिक दलों और समाज से अपील की कि वे देश की महिलाओं को उनके पूरे हक दिलाएं।उन्होंने देश की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया।
पढ़ें यह खबर : PM मोदी का बड़ा कदम: 'नशा मुक्त युवा भारत' के लिए 100 सप्ताह का देशव्यापी मिशन शुरू
4 . प्राकृतिक आपदाओं पर एकजुटता
पीएम मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं का ज़िक्र किया।
उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि पूरा देश संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
5. देश की आर्थिकी में तेजी :
पीएम मोदी ने कहा कि देश के 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प से आज देश की आर्थिकी तेजी से बढ़ रही है, देश में आत्मनिर्भरता बढ़ी है। आज पौने दो करोड़ घरों में पाइप से गैस पहुंच रही है।
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग: सरकार अगले एक साल में देश के 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी मिशन शुरू करेगी.
मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग: गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्रों की मदद के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग(Free Online Coaching) की घोषणा की गई.
स्पोर्ट्स टैलेंट हंट: देश के गांवों और शहरों से खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 5 से 15 वर्ष के बच्चों को लक्षित कर एक बड़ा राष्ट्रीय अभियान चलाया जाएगा
सेमीकंडक्टर मिशन: तकनीकी क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले 1 से 2 साल में 7 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट चालू किए जाएंगे.
परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य: वर्ष 2047 तक भारत ने 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत अगले 6-7 वर्षों में 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर चालू होंगे.
सप्त धारा (Sapt Dhara) प्लान: 'विकसित भारत 2047' के सपने को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने सात सूत्रों यानी 'सप्त धारा' योजना का खाका सामने रखा.
नक्सलवाद पर संदेश: पीएम मोदी ने कहा कि देश के जंगलों से हथियारों वाला नक्सलवाद तो खत्म हो चुका है, लेकिन अब'दिमागी नक्सलियों' (Maoist Mindset) को पहचान कर उन्हें समाज से अलग करने का समय आ गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे वैचारिक तत्व व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं.
पीएम मोदी ने कहा हर घर नल हर घर जल, गरीबों को घर, शौचालय बनाने का काम तेजी से किया गया,आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा किया,तकनीक के इस युग में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और वॉकल फॉर लोकल का सन्देश दे रहा है.इसी रफ़्तार के साथ 2047 के विकसित भारत के सपने को कोई नहीं रोक सकता।



















