ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Nation One Exclusive- यूपी जल निगम में कमीशन का खेल?

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: जल निगम में जल परियोजनाओं के कार्यों और उनके रनिंग बिलों को लेकर कमीशनखोरी का मामला सामने आया है, उपलब्ध बातचीत में विभागीय अधिकारियों की ओर से वर्क अलॉटमेंट और रनिंग बिलों पर प्रतिशत के रूप में कमीशन लिए जाने की बात कही गई है। 

यह सरकारी परियोजनाओं की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-रोधी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

मामले में उत्तर प्रदेश जल निगम के AE अवनीश शर्मा का नाम सामने आया है, बातचीत में रनिंग बिलों पर लगभग 2 से 4 प्रतिशत कमीशन की डिमांड कि गई है।

वहीं, EXN आशीष खवेरिया से जुड़ी बातचीत में वर्क अलॉटमेंट पर 2 प्रतिशत और रनिंग बिल पर 5 प्रतिशत तक कमीशन की डिमांड की जा रही है, यह भी कहा गया है कि इसमें विभाग के “ऊपर से नीचे तक” सभी स्तरों की हिस्सेदारी शामिल है।

क्या है पूरा मामला?

जल निगम की विभिन्न जल परियोजनाओं में ठेकेदारों के रनिंग बिलों का भुगतान एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है। ऐसे में यदि किसी सरकारी अधिकारी या तंत्र द्वारा बिल पास कराने अथवा कार्य आवंटन के बदले अनौपचारिक प्रतिशत लिए जाने की बात सामने आती है, तो इसकी स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

ब्यूरो रिपोर्ट नेशन वन 

 

ख़बर से जुडी वीडियो भी देखें 

 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You