ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Hanuman Ansh: क्यों हर शो में खाली रहती है 9 नंबर सीट? सेट के अनसुने किस्सों से 150 करोड़ तक की पूरी कहानी

थिएटर में फिल्म देखने जाते समय ऑडियंस अपनी पसंद की सीट पहले से बुक कर लेती है। लेकिन जरा सोचिए, अगर किसी फिल्म के हर शो में एक सीट जानबूझकर खाली रखी जाए, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर ऐसा क्यों? फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर इन दिनों कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। मिराज सिनेमाज ने फिल्म के हर शो में सीट नंबर 9 को रिजर्व रखने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीट नीम करोली बाबा के नाम पर खाली रखी जा रही है। इसे बाबा के प्रति श्रद्धा और सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।

लेकिन इस फिल्म की कहानी सिर्फ थिएटर में खाली रखी गई एक सीट तक सीमित नहीं है। इसके पीछे एक 21 साल की ऐसी प्रोड्यूसर की कहानी है, जिसने अपनी सालों की बचत इस फिल्म में लगा दी। एक ऐसे अभिनेता की कहानी है जो अचानक असिस्टेंट डायरेक्टर से फिल्म का लीड बन गया। शूटिंग के दौरान सेट पर रोज हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। और इसी बीच सेट पर एक बंदर के पहुंचने का किस्सा भी सामने आया, जिसे टीम ने हनुमान जी से जुड़ी आस्था के नजरिए से देखा।

पढ़ें  यह खबर : घास के बोझ से सपनों तक: पहाड़ की महिलाओं के संघर्ष की कहानी कहेगी फिल्म ‘घस्यारी’, जल्द सिनेमाघरों में

और शायद इन तमाम कहानियों को जानने के बाद सीट नंबर 9 का राज और भी दिलचस्प लगने लगता है।

आखिर सीट नंबर 9 ही क्यों ?
मिराज सिनेमाज की इस पहल के बाद सबसे ज्यादा सवाल यही उठ रहा है कि बाबा के नाम पर सीट रखनी ही थी तो नंबर 9 क्यों?  दरअसल नंबर 9 को भगवान हनुमान से जोड़ने वाली मान्यता मुख्य रूप से अंक-ज्योतिष और धार्मिक आस्था में देखने को मिलती है। अंक-ज्योतिष में 9 का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है और मंगल को साहस, शक्ति, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है।

यही गुण धार्मिक परंपराओं में भगवान हनुमान के स्वरूप से भी जोड़े जाते हैं। इसी वजह से कुछ मान्यताओं में अंक 9 को हनुमान जी से संबंधित माना जाता है।

पढ़ें  यह खबर : संत प्रेमानंद के सुझाव से पलटी 'Hanuman Ansh' फिल्म की किस्मत; बजट से कमाया 10 गुना मुनाफा !

नीम करोली बाबा और हनुमान जी का कनेक्शन : 
‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। फिल्म में उनकी भक्ति, सेवा, प्रेम और भगवान हनुमान के प्रति उनके जुड़ाव को केंद्र में रखा गया है।बाबा के भक्त उन्हें हनुमान जी का परम भक्त मानते हैं और कई श्रद्धालु उन्हें हनुमान जी का अंश भी मानते हैं।

यही वजह है कि फिल्म का नाम भी ‘हनुमान अंश’ रखा गया और फिल्म की पूरी यात्रा को भक्ति और सेवा की भावना से जोड़कर पेश किया गया है।

1. 21 साल की अनुप्रिया नागर ने अपनी सेविंग लगाकर बनाई फिल्म : 

हनुमान अंश फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और 150 करोड़ पार कर चुकी है.जितना उछाल इस फिल्म की कमाई ने हासिल किया है उतनी ही दिलचस्प इस फिल्म की निर्मात्री की कहानी भी है.शुरुआती दौर में ये चर्चा थी कि फिल्म का बजट 2 करोड़ था और इसने अब इतने कमा लिए लेकिन असली कहानी अब सामने आई है. 

इस फिल्म के पीछे सबसे हैरान करने वाली कहानियों में से एक इसकी प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर की है।अनूप्रिया उस वक्त सिर्फ 21 साल की थीं और फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई पुराना अनुभव नहीं था। यूके में पढ़ाई के दौरान उन्हें स्टीव जॉब्स और नीम करोली बाबा के संबंध के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद बाबा की कहानी में उनकी दिलचस्पी बढ़ती गई और धीरे-धीरे फिल्म बनाने का विचार सामने आया।

पढ़ें  यह खबर : 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट Kaziah Liz Mejo के सिर सजा Miss Universe India 2026 का ताज, केरल की बेटी बनीं नई ब्यूटी क्वीन

लेकिन फिल्म बनाने के लिए उन्होंने सिर्फ विचार नहीं लगाया अपनी तीन साल की पार्ट-टाइम नौकरी से जमा की गई पूरी बचत इस प्रोजेक्ट में लगा दी।यानी जिस फिल्म को आज करोड़ों की कमाई के लिए जाना जा रहा है, उसके पीछे शुरुआत में एक ऐसी युवा प्रोड्यूसर थी जिसने अपनी मेहनत की पूरी कमाई एक आध्यात्मिक कहानी पर दांव पर लगा दी थी। 

2. असिस्टेंट डायरेक्टर बना फिल्म का मैन लीड : 

हनुमान अंश फिल्म की कास्टिंग स्टोरी भी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है. नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोहिनव सत्य शुरुआत में फिल्म के हीरो नहीं थे। वह फिल्म में बतौर सेकेंड असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे।फिर अचानक फिल्म के ओरिजिनल लीड एक्टर की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई। शूटिंग का सेट तैयार था और प्रोडक्शन आगे बढ़ाना जरूरी था. 

ऐसे में निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपने ही असिस्टेंट डायरेक्टर शोहिनव को ऑडिशन देने के लिए कहा।लेकिन यह कोई छोटा-मोटा ऑडिशन नहीं था.उन्हें चित्तरकूट के मंदाकिनी नदी के घाट पर ले जाकर करीब चार से पांच घंटे तक ऑडिशन कराया गया.आखिरकार एक सीन में उनकी एक्टिंग देखकर निर्देशक को लगा कि यही वह चेहरा और भाव है जिसकी उन्हें तलाश थी. और देखते ही देखते जो शख्स एक दिन तक फिल्म का असिस्टेंट डायरेक्टर था, अगले दिन वही नीम करोली बाबा का लीड एक्टर बन चुका था. शोहिनव के लिए यह बदलाव इतना अचानक था कि खुद उन्होंने इसे अपने करियर के सबसे असाधारण मोड़ों में से एक बताया। 

पढ़ें  यह खबर : Musafir Cafe Review: क्या Netflix की यह नई वेब सीरीज़ सिर्फ एक कहानी है, या मसूरी को नई पहचान देने वाली शुरुआत?

3. शोहिनव सत्य के सामने निर्देशक ने रखी थी 3 शर्तें : 

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के मुताबिक, नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले कलाकार के लिए कुछ खास बातें जरूरी थीं. शोहिनव शाकाहारी थे, शराब नहीं पीते थे और गाली-गलौज से दूर रहते थे. यही बातें भी उन्हें इस किरदार के लिए उपयुक्त बनाती थीं.दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के पूरे सेट पर भी शाकाहारी माहौल रखा गया।

4 .फिल्म के सेट पर होता था हनुमान चालीसा का पाठ : 

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दौरान हर दिन सेट पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता था।सेट पर नॉन-वेज और शराब से दूरी रखी गई. इतना ही नहीं, निर्देशक खुद भी करीब साढ़े चार महीने तक फलाहार पर रहे और उन्होंने फिल्म के निर्देशन की फीस तक नहीं ली।यानी जिस फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा और हनुमान भक्ति पर आधारित थी, उसके सेट का माहौल भी उसी भावना के अनुरूप रखने की कोशिश की गई।

पढ़ें  यह खबर : दिलजीत दोसांज की फिल्म Satluj OTT से हटने के बाद नाराज दिखे एक्टर ,बोले बात रखने तक का हक़ छीन रही सरकार।

5 .और फिर सेट पर पहुंचा एक बंदर...

फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ ऐसे किस्से भी सामने आए हैं, जिन्हें टीम ने बेहद खास माना।रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान सेट के आसपास एक बंदर आकर बैठ गया। फिल्म की थीम भगवान हनुमान और नीम करोली बाबा की भक्ति से जुड़ी होने की वजह से टीम ने इस घटना को भी आस्था के नजरिए से देखा।यही वजह है कि अब फिल्म के मेकिंग से जुड़े कई किस्से सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में ‘हनुमान जी के आशीर्वाद’ से जोड़कर चर्चा में हैं।

6. 2 करोड़ की फिल्म ने 150 करोड़ पार कर दिए : 

यही वह आंकड़ा है जिसने पूरी इंडस्ट्री को हैरान किया है. 8 सितंबर तक सामने आई ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म भारत में करीब 156 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। 32वें दिन तक ₹156 करोड़ का आंकड़ा रिपोर्ट किया गया था और फिल्म पांचवें हफ्ते में भी मजबूत बनी हुई है।यानी लगभग 2 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने अपनी लागत से कई दर्जन गुना ज्यादा कमाई कर ली है।यही वजह है कि ‘हनुमान अंश’ को इस साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट्स में गिना जा रहा है।

अब खबर है कि फिल्म का दूसरा भाग भी बनने जा रहा है,जिसका सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 
 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You