ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

देहरादून में 70 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते गुरुवार को एक 70 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला की मौत के बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया.  मृतका रेखा बंसल के गले और शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के एमडीडीए कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय रेखा बंसल अपने पति दिनेश बंसल के साथ बच्चों से अलग रहती थी। बीते गुरुवार की सुबह पति रोजाना की तरह स्टेशनरी की दुकान पर चले गए थे। शाम के समय जब उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया इसके बाद उन्होंने पड़ोसी को घर जाकर देखने के लिए कहा। पड़ोसी जैसे ही उनके घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला अचेत हालत में पड़ी हुई है जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत महिला के पति को दी।

पढ़ें यह खबर : GST चोरों पर उत्तराखंड में बड़ा एक्शन, 16 बिल्डरों पर एक साथ पड़ा छापा; 7 करोड़ से ज्यादा वसूल

घटना की जानकारी मिलते ही रेखा के पति पुलिस प्रशासन की टीम के साथ घर पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें पता चला कि दोपहर में उनकी बेटी से बात हुई थी। पुलिस प्रशासन की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है रेखा बंसल अपने कमरे के बिस्तर पर मृत पड़ी थी जिनके गले व शरीर पर जगह- जगह खरोंच के निशान भी मिले हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके हाथ से सोने के कंगन भी गायब मिले है। इन्हीं के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है। परिजनों ने महिला की मौत पर लूट के बाद ह्त्या की आशंका जताई है।

पढ़ें यह खबर : अयोध्या : श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा , Operation Sindoor का किया था नेतृत्व

मृतका के दो बेटे व एक बेटी हैं। एक बेटा विदेश में रहता है जबकि दूसरा कांवली रोड और बेटी डालनवाला क्षेत्र में ही रहती है। जांच में सामने आया है कि जिस घर पर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है, उसके आसपास कई घर मौजूद हैं। रेखा बंसल का आसपास के लोगों के साथ भी अच्छे संबंध थे, ऐसे में पड़ोसी अक्सर उनके घर पर आया जाया करते थे। महिला की ह्त्या के दौरान चीख पुकार की आवाज पड़ोसियों को नहीं सुनाई दी गई ये एक गम्भीर सवाल बन गया है। पुलिस को यह भी शक है कि कोई परिचित भी घटना को अंजाम दे सकता है।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You