बेबी को प्रेमी ने मिलने बुलाया, शादी की बात पर हुआ विवाद तो प्रेमी ने दे दी दर्दनाक मौत
बुलंदशहर के खुर्जा नगर की शिवलोक कॉलोनी में मंगलवार रात को कमरे पर मिलने आई प्रेमिका की प्रेमी ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ्ताछ शुरू कर दी है।
पढ़ें यह खबर : वंदे मातरम का अपमान करने पर होगी 3 साल की सजा, नए कानून से क्या बदला पूरा जानिए
बुलंदशहर के खुर्जा नगर की शिवलोक कॉलोनी में मंगलवार रात एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी अजीत ने 35 वर्षीय बेबी को उसके किराए के कमरे पर मिलने बुलाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अजीत को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कस्बा क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी स्थित एक मकान में महिला की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट के साथ जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि घटनास्थल पर अजीत युवक किराए पर रहता था।
पढ़ें यह खबर : जिन बच्चों का गीत सुनकर राष्ट्रपति हुई थी भावुक, NIEPVD Dehradun के वही दृष्टि बाधित छात्र एक सप्ताह से धरने पर
शादीशुदा थी बेबी : बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे और महिला बेबी पत्नी भंते अक्सर उससे मिलने आती थी. घटना वाली रात भी महिला प्रेमी से मिलने उसके किराए के कमरे पर पहुंची थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा. गुस्से में युवक ने महिला पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस जांच में जुट गई.
पढ़ें यह खबर : चमोली के तमक नाले में अचानक आया सैलाब, पहाड़ों के अलर्ट सिस्टम पर उठे सवाल
अजीत एक पॉटरी इकाई में काम करता है। देर रात उसकी प्रेमिका बेबी उससे मिलने आई थी। बेबी नेहरूपुर गांव की निवासी थी। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान आरोपी अजीत ने चाकू से हमला कर बेबी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
पुलिस टीम ने आरोपी अजीत की तलाश शुरू की। तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से आज पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



















