ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Chamoli : रामणी गांव में फंदे से लटके मिले एक ही गाँव के युवक -युवती, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

चमोली : चमोली जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है,दूरस्थ क्षेत्र नंदानगर के रामणी गांव में एक किशोर और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.दोनों के शव मेला मैदान के मंच की रैलिंग पर लटके मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गईं।  

विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में एक किशोरी और किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है. वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दे दी है. सूचना के पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल तेज कर दी है.

पढ़ें यह खबर : घास के बोझ से सपनों तक: पहाड़ की महिलाओं के संघर्ष की कहानी कहेगी फिल्म ‘घस्यारी’, जल्द सिनेमाघरों में

रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित मेला मैदान के मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव फंदे से लटके मिले. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. बताया जा रहा है कि मृतकों में रामणी गांव निवासी कक्षा 12 का छात्र और कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए गए हैं. सुबह ग्रामीणों को मेला मैदान के मंच पर दोनों के शव लटके होने की जानकारी मिली, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

पढ़ें यह खबर : देहरादून रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा, उत्तरकाशी के विनीत ने ध्याड़ी के लिए किया अपनी मालकिन का क़त्ल

ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने मामले की सूचना नंदानगर पुलिस को दी  जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों और कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.वहीं जानकारी ये भी सामने आई है कि दोनों कल शाम से घर से गायब थे।

प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या व प्रेमप्रसंग का लग रहा है. बताया कि किशोर की उम्र 17 वर्ष व किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष हैं. दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वहीं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
-मनोज भट्ट, एसआई, थाना नंदानगर 

 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You