ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

चमोली में घास काटने गई महिलाओं पर भालू का हमला, पहाड़ी से गिरने से एक की मौत और दूसरी घायल

उत्तराखंड के पोखरी में जंगल घास काटने गई दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले से बचने की कोशिश में दोनों चट्टान से नीचे गिर गईं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल है।

विकासखंड पोखरी की नैल ग्राम पंचायत के सिदेली गांव में आज  शुक्रवार सुबह जंगल में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पढ़ें यह खबर : देहरादून में 70 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

सिदेली गांव निवासी विमला देवी (55) और लक्ष्मी देवी (42) शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित बोगा जंगल में घास लेने गई थीं। दोनों महिलाएं जंगल में घास काट रही थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से बचने के प्रयास में दोनों महिलाएं चट्टान से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायल महिलाओं को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पढ़ें यह खबर : GST चोरों पर उत्तराखंड में बड़ा एक्शन, 16 बिल्डरों पर एक साथ पड़ा छापा; 7 करोड़ से ज्यादा वसूल

जिलाधिकारी के निर्देश पर घायल महिला को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की व्यवस्था की गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद घायल महिला को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया।

वन विभाग के कुछ कर्मचारियों को घायल महिला के साथ हायर सेंटर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा और क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाएगी।

पढ़ें यह खबर : खटीमा गोलीकांड: 7 शहीदों की वो दास्तां, जिनकी शहादत की बुनियाद पर खड़ा है आज का उत्तराखंड

वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोशभालू के हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग सीएचसी पोखरी पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से भालू की सक्रियता बनी हुई है, जिससे जंगल जाने वाली महिलाओं और ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने, प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You