ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

रुड़की में रक्षाबंधन से पहले भाई ने किया पवित्र रिश्ते का क़त्ल ; सगी बहनों को उतारा मौत का घाट

उत्तराखंड के रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले भाई ने इस पवित्र रिश्ते पर कलंक लगा दिया .आरोपी ने 10 से 15 मिनट के अंतराल में अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी,उसने जीजा पर भी गोली चलाई जिसमें वो घायल हो गए।

रुड़की में 15 मिनट के अंतराल पर भाई ने दो विवाहित बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक बहन की हत्या सरेराह की गई, जबकि दूसरी बहन को भी घर के अंदर गोली मारकर हत्या की गई। भाई विवेक दोनों बहनों के चरित्र पर शक करता था।

वहीं घर के अंदर माैजूद महिला के पति को भी गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों बहनों को भाई ने दो-दो गोली मारी गई। देर रात हत्यारोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें यह खबर : देहरादून में 36 लोगों में स्वाइन फ्लू H1N1 की पुष्टि, 2 की मौत ; अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

भगवानपुर के चुडियाला निवासी दो बहने संगीता (50) रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार कालोनी में अपने बेटे के साथ रहती है। जबकि उसकी छोटी बहन पुष्पा (42) अपने पति संदीप निवासी छपार, जिला मुजफ्फरनगर, उप्र के साथ गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में अजय तिवारी के यहां पर किराये पर रहती है। करीब एक साल पहले ही पुष्पा और उसका पति यहां पर रहने आये थे। दोनों बहनों का पारिवारिक विवाद चल रहा है।

मंगलवार की देर शाम बड़ी बहन संगीता ई-रिक्शा से सेक्टर रोड होते हुए अपने घर आ रही थी। इसी दौरान एक आरोपित रास्ते में खड़ा हुआ था। ई-रिक्शा के धीमी होते ही आरोपित ने संगीता पर लगातार दो राउंड गोली चला दी। जिसमें बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया।

पढ़ें यह खबर : हल्द्वानी में 24 घंटे के अंदर प्रेमी और प्रेमिका की मौत से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक घटना के बाद आरोपित वहां से पैदल ही भाग निकला। इस घटनाक्रम के करीब 15 मिनट बाद आरोपित यहां से करीब डेढ किमी दूरी पर स्थित सुभाषनगर में रहने वाली संगीता की छोटी बहन पुष्पा के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खलते ही हमलावर ने पुष्पा पर ताबड़तोड़ दो राउंड गोली चला दी। जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गई।

पढ़ें यह खबर : चिकित्सकों की 11 मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम; आंदोलन की चेतावनी

महिला के ढेर होने के बाद आरोपित घर के अंदर घुसा और वहां पर मौजूद पुष्पा के पति संदीप पर गोली चला दी। कंधे में गोली लगने से संदीप घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े तो आरोपित वहां से फरार हो गया। शहर के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो बहनों की हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की दो टीमे घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दोनों बहनों की हत्या उनके भाई विवेक ने की है। वह बहनों के चरित्र पर शक करता था। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपित कोचिंग सेंटर चलता है और पेपर लीक के मामले में नकल करने के आरोप में आरोपित को पकड़ने की बात सामने आई है।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You