News : बसों में भी लागू होगा फ्लाइट्स वाला रूल, जॉइनिंग से पहले होगी ड्राइवरों की जांच | Nation One
News: दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने ड्राइवरों के लिए एक नया नियम लागू कर रही है। जिस तरह से विमानों में ड्राइवरों की जांच की जाती है, वैसे ही अब डीटीसी के ड्राइवरों को भी ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले अल्कोहल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस जांच में पास होने के बाद ही उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने दिया जाएगा।
दिल्ली परिवहन निगम ने फैसला किया है कि वह अपने सभी डिपो पर ब्रेथ एनालाइजर लगाएंगे। इसके साथ ही अटेंडेंस के लिए सभी डिपो पर चेहरे को पहचानने वाली बायोमीट्रिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। इस काम के लिए डीटीसी ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही ब्रेथ एनालाइजर और बायोमेट्रिक मशीन लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
News : क्या है इसका उद्देश्य?
अभी के समय में दिल्ली परिवहन निगम द्वारा 36 डिपो से करीब 3400 से ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 1632 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। इन सभी डिपो, बसों और डीटीसी के कार्यालयों में करीब 30 हजार कर्मचारी काम करते हैं। डीटीसी अधिकारियों का कहना है कि डिपो में ब्रेथ एनालाइजर लगाने का उद्देश्य है कि शराब पीकर बसों पर ड्राइविंग करने को रोका जाए।
इससे हादसे में भी कमी आएगी और कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि डिपो पर ब्रेथ एनालाइजर लगने के बाद कर्मचारियों को अटेंडेंस लगाने के साथ ही
डीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि फेस रिकग्निशन वाली बायोमीट्रिक मशीन लगने से बसों पर डबल ड्यूटी पर भी रोक लग जाएगी। इस मशीन से सुबह अटेंडेंस लगाने के साथ ही कर्मचारियों के आने के समय दर्ज हो जाएगा और फिर ड्यूटी से वापस जाते समय भी आउट पंच करना होगा।
ऐसे में अगर कोई कर्मचारी डबल ड्यूटी करेगा, तो उसे शाम के शिफ्ट में भी अटेंडेंस लगानी होगी। ऐसा नहीं करने पर उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस तकनीक के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति का रियल टाइम डाटा मिल जाएगा और उनकी उनके अटेंडेंस को ट्रैक करना
Also Read : News : दिल्ली में अतुल सुभाष जैसा केस, पुनीत खुराना ने किया सुसाइड, पत्नी से था परेशान | Nation One