ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

पती को रातभर बंधक बनाकर पीटा, फिर दिए बिजली के झटके ; फतेहपुर की घटना ने चौंकाया

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति संजीव तिवारी को चारपाई से बांधकर पूरी रात बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसने कथित तौर पर पति के साथ बेरहमी से मारपीट की और बिजली के तारों से झटके भी दिए। हमले में संजीव के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

सोमवार सुबह पुलिस को एक घायल व्यक्ति की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीव को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इलाज के दौरान संजीव ने पुलिस को बताया कि रविवार रात घरेलू विवाद के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें चारपाई से बांध दिया, रातभर बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और बिजली के तारों से झटके दिए। उनके बयान के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।

संजीव की हालत में सुधार होने पर उनके भाई ने आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मंगलिक के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर शराब पीने की बात को लेकर विवाद होता था। रविवार रात भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो हिंसक घटना में बदल गया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें यह खबर : सरकार की अनदेखी से अधर में लटका उपनल कर्मचारियों का भविष्य ,हाई कोर्ट ने सचिव को किया तलब

Insta Stories से मचा बवाल! Prithvi Shaw पर लगे धोखे के आरोपों पर Akriti Agrawal ने बताई पूरी बात

 

Watch Video

You Might Also Like