ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

ग़ाज़ीपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले अब असला बारूद नहीं रामलीला का होता है आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में ₹692 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने का आह्वान किया।

पढ़ें यह खबर : नई टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में कलेक्टर ऑफिस में उमड़ा जनसैलाब, बाजार बंद

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि चुनिए, जो आपकी पैरोकारी कर सकें। ऐसे सांसद नहीं चुनिए, जो अवैध असलहा लाइसेंस बनाने में व्यस्त हों। ऐसे जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए जो फर्जी लाइसेंस बनाकर जनता के घरों में डकैती व अवैध कब्जा करने का दुस्साहस करें।

बिना नाम लिए तंज कसा कि यहां के सांसद से दूर रहिए। पहले यहां के माफिया को सत्ता का सरंक्षण मिलता था। हमारी सरकार ने ठाना था कि माफिया को मिट्टी में मिलाना है और मिल गया। सपा के लोग माफिया के कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं।

अब गरीब का बेटा रामलीला का आयोजन करता है तो कोई असलहा लहराने का दुस्साहस नहीं कर सकता, क्योंकि उसे मालूम है कि मिट्टी में दफन होना पड़ेगा। जनपद को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, राजकीय मेडिकल कॉलेज व ग्रीन फील्ड हाईवे दिया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जल्द ही चंदौली व शक्तिनगर तक जोड़ा जाएगा।

पढ़ें यह खबर : मुख्यमंत्री योगी की गोरखपुर को 1 हजार करोड़ की सौगात, 14 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

गुरुवार को मुहम्मदाबाद के मंडी परिसर में 692 करोड़ से 268 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सपा के पापों से पर्दा उठाने लगे तो ये मुंह नहीं दिखा पाएंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक इंच काम नहीं हुआ और 3000 करोड़ के वारे-न्यारे कर लिए। युवाओं की नौकरी पर चाचा-भतीजे की जोड़ी सेंधमारी करने निकल जाती थी।

पहले त्योहार पर उपद्रव, दंगे, कर्फ्यू शुरू होते थे, लेकिन अब उपद्रव नहीं, उत्सव है। उपद्रव करने और युवाओं की नौकरी में सेंधमारी पर जेल या जहन्नुम ही जगह है। सीएम ने कहा कि पूर्व विधायक कृष्णानंद राय ने माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन सत्ता संरक्षित माफिया ने कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की हत्या कर दी थी। सारे सबूत होने के बावजूद माफिया को सत्ता का संरक्षण मिला। माफिया किसी के नहीं होते। समाज का खून चूसते हैं।

पढ़ें यह खबर : यूपी चुनाव 2027: मेरठ में INDIA गठबंधन से सपा नेताओं की बढ़ी टेंशन, सीट बंटवारे ने बदले चुनावी समीकरण

कहा कि सपा जन्मजात से महिला विरोधी है। कन्नौज के बाबा साहेब मेडिकल कॉलेज, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर कॉलेज, संत रविदास जनपद का नाम बदलने का पाप किया। आह्वान किया कि विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित गाजीपुर के सारथी बनें। नौजवान, किसान, आधी आबादी, व्यापारी विकास के लिए 10 कदम चलेंगे तो सरकार आपके साथ 100 कदम चलेगी। विकास के हर प्रस्ताव स्वीकार होंगे।

कहा कि अब यहां मेडिकल कॉलेज है। लखनऊ, काशी, गोरखपुर की यात्रा के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व गोरखपुर-वाराणसी हाईवे भी है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को चंदौली, वाराणसी से जोड़ते हुए शक्तिनगर तक ले जाएंगे। कहा कि पीएम मोदी ने देश में केवल चार जातियां गरीब, किसान, महिलाएं व युवक बताईं है।

12 वर्ष में पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, डिजिटल भारत, मिशन रोजगार के तहत लाखों नौजवानों को नौकरी मिल रही है। यूपी में नौ साल में नौ लाख से ज्यादा युवाओं को बिना सिफारिश या बिना घूस दिए नौकरी मिली है।

सपा ने राष्ट्र नायकों के बजाय विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित किया, जबकि एनडीए सरकार राष्ट्रनायकों को सम्मान देती है। सपा व कांग्रेस सालार मसूद गाजी का मेला लगवाते थे। हमारी सरकार ने बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक व मेडिकल कॉलेज और आजमगढ़ में विवि बनवाया।

 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You