लव सिटी बनी क्राइम सिटी: देहरादून में दिन-दहाड़े हरियाणा के युवकों की दबंगई, गोलीबारी में एक युवक घायल
उत्तराखंड की राजधानी अब धीरे धीरे लव सिटी से क्राइम सिटी में बदलती जा रही है. दिनदहाड़े लूट, गोलीकांड अब आम बात हो गई है आज शाम देहरादून के पटेलनगर इंडस्ट्री एरिया में एक निजी संस्थान के बाहर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें कार सवार दबंगों ने बाइक सवारों से विवाद के बाद गोली चलाई और फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पटेलनगर इंडस्ट्री एरिया में एक निजी संस्थान के बाहर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। हथियारों से लैस दबंगों ने संस्थान के बाहर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा पर कड़ा फैसला : बाइक-स्कूटी लाइसेंस नियमों में बदलाव के साथ अब डबल हेलमेट पर सख्ती
इस मामले में साहिल नाम के युवक के कंधे पर गोली लगने की सूचना है। उसे महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेलनगर में झगड़ा करने के बाद बाइक सवार कार का पीछा करते हुए सेंट ज्युड्स चौक तक पहुंच गए, जहां गुरमीत नामक युवक ने फिर फायरिंग कर दी जोकि साहिल के कंधे पर लगी। दोनों पक्षों के आरोपित हरियाणा के रहने वाले हैं।
पढ़ें यह खबर : काशीपुर में टेंट व्यापारी की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी से मिलकर रची हत्या की साजिश
बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले युवक कार में सवार थे, उनका बाइक सवारों के साथ विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार सड़क किनारे सुबह से खड़ी थी।दोपहर के समय डंडों व रॉड से लैस कुछ युवक बाइक पर आए। बाइक सवार नजदीक आते देख कार में सवार लाल रंग की कमीज पहने युवक ने जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान बाइक सवारों ने कार का पीछे का शीशा तोड़ दिया।
पढ़ें यह खबर : Dehradun - ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला 19 वर्षीय निखिल
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग करने वाले कौन थे और उन्होंने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया।
प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



















