देहरादून कोर्ट परिसर में सुनवाई के लिए आई महिला संदिग्ध परिस्थतियों में बिल्डिंग से गिरी, अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. एक महिला के देहरादून कोर्ट परिसर में बिल्डिंग से गिरने की खबर सामने आई है. महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. महिला का नाम मीनाक्षी बताया जा रहा है. पहले ये मामला आत्महत्या के प्रयास का बताया जा रहा था.
सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी महिला : फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार महिला का CJM कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा है. आज बुधवार 23 सितंबर को महिला को देहरादून कोर्ट परिसर में पहुंची. इसके बाद वो फर्स्ट फ्लोर पर चली गई, जहां से वो अचानक गिर गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में महिला को दून हॉस्पिटल लेकर गई, जहां महिला का उपचार चल रहा है. घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास की है।
पढ़ें यह खबर : देहरादून में पति ने पत्नी को मार दी गोली, पुलिस कण्ट्रोल रूम में फोन कर खुद फरार हो गया
संदिग्ध परिस्थितियों में फैमिली कोर्ट की पहली मंजिल से गिरी महिला: बताया जा रहा है कि मीनाक्षी देहरादून के विजयनगर की रहने वाली है, जिसका अपने पति से एक विवाद चल रहा है. उसी मामले की सुनवाई के लिए वह आज बुधवार फैमिली कोर्ट में आई थी. सुनवाई के बाद महिला का पति कोर्ट से बाहर जा चुका था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में फैमिली कोर्ट की पहली मंजिल से नीचे जा गिरी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत दून हॉस्पिटल लेकर गई. फिलहाल महिला का इलाज देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चल रहा है और महिला का दाहिने हाथ टूट है. पहले ये मामला आत्महत्या की कोशिश का बताया जा रहा था.
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में खुद का काम शुरू करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, धामी सरकार दे रही सब्सिडी









