ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

उत्तराखंड में एक और गोलीकांड: लक्ष्य से हमलावरों का निशाना चूका, गोलीकांड में युवती घायल

उत्तराखंड में एक और गोलीकांड की खबर से सनसनी फ़ैल गई, हरिद्वार के मायापुर क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार देर रात गोलीकांड हुआ जब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार, हमलावर उसके पार्टनर अंश को निशाना बनाने पहुंचे थे। गोली चलने के दौरान युवती सामने आ गई और उसे गोली लग गई।

पुलिस के अनुसार, घायल युवती केशर हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है। वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, अंश के खिलाफ पहले से कुछ मुकदमे भी दर्ज हैं। 

पढ़ें यह खबर : देहरादून रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा, उत्तरकाशी के विनीत ने ध्याड़ी के लिए किया अपनी मालकिन का क़त्ल

एम्स में भर्ती केशर खतरे से बाहर : 

शुक्रवार रात कुछ युवक अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने अंश पर गोली चलाई। इसी दौरान केशर बीच में आ गई और गोली उसे लग गई।घटना के बाद घायल युवती को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पढ़ें यह खबर :  उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे प्रॉपर्टी विवाद, क्या है जमीन लेने के नियम; जानिए क्या कहता है भू-कानून

पुलिस जांच में जुटी : 

गोली चलने की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के अनुसार, हमलावरों की पहचान और गोलीकांड के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Watch Video