देहरादून में पति ने पत्नी को मार दी गोली, पुलिस कण्ट्रोल रूम में फोन कर खुद फरार हो गया
उत्तराखंड में अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं,घरेलू विवाद हों या सामाजिक विवाद गोलीबारी अब आम बात हो गई है,आज सुबह देहरादून में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी,और आरोपी ने पुलिस कण्ट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी और फिर फोन बंद करके फरार हो गया।
क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की हत्या का मामला सामने आया.मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल (पत्नी धीरज पंवार) के रूप में हुई है. घटना के बाद से महिला का पति फरार है, पति पर ही पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. वहीं महिला के पति ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी थी. फिलहाल पुलिस पूरे घटना की पड़ताल कर रही है.
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में एक और गोलीकांड: लक्ष्य से हमलावरों का निशाना चूका, गोलीकांड में युवती घायल
देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में इन सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. पुलिस की पूछताछ में महिला के परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति धीरज के बीच विवाद चल रहा था.
सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन कर खुद ही अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने उससे फिर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला. पुलिस टीम ने तुरंत कॉल की जानकारी निकाली और उसके आधार पर मौके पर पहुंचकर तलाशी ली. जिसके बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में एक महिला मृत अवस्था में मिली.
पढ़ें यह खबर : देहरादून के मालदेवता में पुल से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की शुरू
महिला की पहचान काजल पंवार के रूप में हुई. प्रारंभिक जांच में गोली लगने से उसकी मौत होना सामने आया है.
घटना के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- अंकित कंडारी, सीओ सदर -
मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस के अनुसार, काजल अपने पति के साथ क्लेमेनटाउन क्षेत्र में रह रही थी. मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस जांच तेज कर दी है.









