ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

देहरादून - समर वैली के जिस शिक्षक पर छात्रा ने लगाए छेड़खानी के आरोप, पूर्व छात्राओं ने भी खोला मोर्चा

देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल समर वैली के टीचर पर छात्रा ने छेड़खानी के आरोप लगाए थे,तमाम विरोध के बाद आरोपी शिक्षक को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है. अब इसी शिक्षक पर पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है।

पढ़ें यह खबर : बिग बॉस फेम मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल की जमानत याचिका ख़ारिज, साथियों को मिली जमानत

समर वैली के फिजिक्स टीचर रविंद्र भृगु पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है इसी बीच आरोपी टीचर की पूर्व छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए हैं।

एक छात्रा के अनुसार फिज़िक्स टीचर रविंद्र भृगु बार-बार कक्षा में छात्राओं का यौन उत्पीड़न करता है तब छात्रा ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी,तब भी उक्त शिक्षक को सस्पेंड किया गया था,वहीं दूसरी छात्रा ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं और तब भी विद्यालय प्रबंधन ने कहा था कि उनका भी परिवार है तो थोड़ा सोच समझकर फैसला लें।

पढ़ें यह खबर : देहरादून के प्रसिद्ध स्कूल के टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, स्कूल प्रबंधन बना रहा रफा दफा करने का दबाव

लेकिन आरोपी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अब समर वैली स्कूल की छात्रा की शिकायत के बाद मामला फिर चर्चा में है,वहीं अगर बात करें तो अपनी सफाई में शिक्षक कहता है कि मैं पिछले 25 सालों से फिजिक्स पढ़ा रहा हूँ इस तरीके का मामला पहले कभी नहीं आया,मेरे बच्चे छात्रा से बड़े हैं।

फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है,लेकिन सवाल ये है कि जब शिक्षक ही ऐसी हरकत करे तो अभिभावक अपने बच्चों को कैसे स्कूल प्रबंधन के भरोसे छोड़े। 

Watch Video