Crime : ओडिशा से आई महिला के साथ दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका | Nation One
12 Oct, 2024 Nation One News 102
Crime : ओडिसा से दिल्ली आई महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर आरोपियों ने उसके अधमरी हालत में सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पूरा मामला दिल्ली के सराय काले खां का है। जहां उड़ीशा की रहने वाली महिला पति के साथ दिल्ली में मजदूरी करती थी।
Crime : बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका
वहीं आरोपियों ने उसे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया बाद में बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंककर चले गए। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच व स्वास्थ्य उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
Crime : पुलिस खंगाल रही है सुराग
जानकारी के अनुसार, महिला पति के साथ काफी लंबे समय से दिल्ली में रह रही थी। पति के साथ मजदूरी कर अपना गुजारा करती थी। पुलिस पीड़िता के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। घटना से जुड़े सुराग खंगाल रही है।
Also Read : UP Crime : छात्रों ने महिला टीचर के AI से बनाए अश्लील फोटो, फिर किए वायरल | Nation One