ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Amarnath Yatra 2026 - आज से होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम लिखी चिट्ठी।

जम्मू-कश्मीर : सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक माने जाने वाली अमरनाथ यात्रा का आज से शुभारम्भ हो गया है.बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से 4000 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो चुका है,57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का 'चलो बाबा ने बुलाया है -बाबा बर्फानी ने बुलाया है ' के नारों से विधिवत शुभारम्भ हो गया।यात्रा के शुभारम्भ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम पत्र लिखकर सुरक्षित यात्रा और पांच संकल्प लेने की अपील की। 

अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम पत्र लिखकर सुरक्षित यात्रा और पांच संकल्प लेने की अपील की।पीएम ने स्वच्छता ,सुरक्षा, नियमों का पालन,वोकल फॉर लोकल ,एक पेड़ माँ के नाम अभियान और राष्ट्र प्रथम की भावना पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने यात्रा को भारत की सांस्कृतिक एकता और सनातन परम्परा का प्रतीक बताते हुए सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की कामना की। 

पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन हर शिवभक्त के लिए सौभाग्य का विषय हैं और यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने, पर्यावरण की रक्षा करने और स्थानीय लोगों का सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पांच महत्वपूर्ण संकल्प लेने का भी आग्रह किया, ताकि यह यात्रा आस्था के साथ-साथ सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश भी दे सके।

आज से अगले 57 दिन ग्रेटर हिमालय की ऊंची वादियों में बाबा बर्फानी के जयकारे गूंजेंगे। अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। 28 अगस्त तक 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु 3,888 मीटर पर स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे।गुरुवार को जम्मू-कश्मीर LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को जम्मू के भगवती बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया। जत्थे में 4,822 तीर्थयात्री शामिल थे, जो 259 वाहनों के सुरक्षा घेरे में रवाना हुए।

 

Watch Video

You Might Also Like