ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Dehradun - ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला 19 वर्षीय निखिल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहाँ चार खंभा चौक के पास स्थित अटलांटिस हॉस्टल में रह रहे ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एक 19 वर्षीय छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से हॉस्टल और यूनिवर्सिटी परिसर के छात्रों में हड़कंप मच गया है।

 

मृतक छात्र की पहचान निखिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाला था और देहरादून में रहकर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से बीकॉम द्वितीय वर्ष (B.Com 2nd Year) की पढ़ाई कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, निखिल अटलांटिस हॉस्टल में रहता था जब काफी समय तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो संदेह होने पर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा खोला, तो छात्र का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।

पढ़ें यह खबर : MP: युवक ने डाली पिस्तौल वाली रील, पुलिस घर पहुंची तो अलमारी से निकले 3 करोड़

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) को बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर उसका पंचनामा भरा और उसे आगे की कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया. पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ में रह रहे निखिल के परिजनों को इस अनहोनी की सूचना दे दी गई है। परिजनों के देहरादून पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पढ़ें यह खबर : देहरादून के सहस्त्रधारा में युवती को सेल्फी लेना पड़ गया भारी, हरियाणा निवासी नेहा की दर्दनाक मौत

पुलिस इस मामले को शुरुआती तौर पर आत्महत्या के एंगल से देख रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और घटना की सही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। छात्र के दोस्तों और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि छात्र किसी मानसिक तनाव में था या कोई और वजह थी।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You